12 अप्रैल तक हर हाल में ले लें राशन, आगे उठानी पड़ सकती है ये परेशानी 

12 अप्रैल तक हर हाल में ले लें राशन, आगे उठानी पड़ सकती है ये परेशानी 


अगर अभी तक आपने अपने राशन कार्ड पर हर महीने मिलने वाला राशन नहीं लिया है। तो सावधान हो जाइए। 12 अप्रैल तक हर हाल में अपना राशन ले लें। नहीं तो बाद में नहीं मिलेगा। पूर्ति विभाग को 15 अप्रैल से सभी कार्डों पर पांच किलो प्रति यूनिट चावल फ्री में बांटना है इसके लिए सॉफ्टवेयर बदला जा सकता है। इसलिए अगर अभी तक राशन नहीं लिया है तो दो दिन में जरूर ले लें।

जिला पूर्ति अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि लाक डाउन के चलते अंत्योदय कार्ड धारकों, श्रम विभाग के पंजीकृत श्रमिकों और मनरेगा जॉब कार्ड धारकों को फ्री में गेहूं व चावल बांटा गया है। इसके बाद पात्र गृहस्थी राशन कार्ड पर नियमित रूप से मिलने वाला राशन बांटा जा रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार ने सभी कार्डों पर प्रति यूनिट 5 किलो चावल फ्री में देने का निर्णय लिया है।

इस चावल का वितरण 15 अप्रैल से 26 अप्रैल के बीच किया जाएगा फ्री में चावल वितरण के लिए विभाग की पीओएस मशीनों में जो सॉफ्टवेयर है उसको बदला जा सकता है। इसलिए नियमित रूप से मिलने वाला राशन 15 अप्रैल के बाद नहीं मिलेगा। कार्ड धारक अपना राशन 12 तारीख तक हर हाल में ले ले। नहीं तो इसके बाद यह वाला राशन नहीं मिलेगा। बल्कि पांच किलो प्रति यूनिट फ्री में मिलने वाला चावल ही दिया जाएगा। निशुल्क बांटने वाले चावल का उठान हो चुका है।

दाल के लिए अभी करना होगा इंतजार

लाक डाउन के दौरान सरकार ने प्रति कार्ड पर एक किलो अरहर की दाल देने का भी निर्णय लिया है। लेकिन इस दाल का अभी तक उठा नहीं हुआ है। इसलिए दाल वितरण कब से शुरू होगा यह अभी पता नहीं चला है। डीएसओ विजय प्रताप सिंह ने बताया कि दाल को लेकर अभी कोई आदेश नहीं आया है जैसे ही आदेश आता है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments