महीने की आमदनी 15 हजार रुपए मासिक से है कम, तो अपनाएं यह स्कीम और करें अपना भविष्य उज्जवल..

अगर आपने भी भविष्य बढ़ाते के लिए किसी प्रकार की प्लानिंग अभी तक नहीं की है और आपकी महीने की आय 15 हजार रुपए से कम है, तो ऐसे में मोदी सरकार द्वारा चलाई गई यह पेंशन प्लान आपकी बहुत मदद करेगा। इस स्कीम में 60 साल के बाद 3000 रुपए तक की पेंशन मिलेगी। यह योजना 18 साल से 40 साल तक की उम्र के लोगों के लिए बनी है। इस स्कीम का नाम है PM-SYM ( प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन)।

कैसे खुलेगा खाता : इस योजना के तहत अकाउंट खोलना काफी आसान है। आप अपने घर के नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर से यह काम करा सकते हैं। अगर सीएससी नहीं है तो इसे एलआईसी या लेबर मिनिस्ट्री की वेबसाइट पर जाकर ढूंढ सकते हैं। इतना ही नहीं, डिस्ट्रिक्ट लेबर ऑफिस, इपीएफ, एलआईसी ऑफिस और ईएसआईसी दफ्तर  से भी यह खाता खोला जा सकता है।

कितनी आएगी पेंशन: PM-SYM  द्वारा  कम से कम 3000 रुपए की पेंशन मिलेगी। यदि आप ज्यादा रकम पेंशन खाते में जमा करेंगे, तो आपकी पेंशन और भी बढ़ सकती है। यह विकल्प पूरी तरह आप पर निर्भर करता है।

कौन खोल सकता है यह खाता: EPFO के अनुसार इस योजना में अन ऑर्गेनाइज क्षेत्र के सभी लोग खाता खुलवा सकते हैं। यह खाता वह लोग भी खुलवा सकते हैं, जिनकी आमदनी 15 हजारों रुपए मासिक से कम है। इस खाते को खुलवाने के लिए उम्र सीमा 18 वर्ष से 40 वर्ष तक की है।

यह लोग नहीं खुलवा सकते खाता: यदि आपका पहले से ही इपीएफ, एनपीएस, ईएसआईसी खाता है, तो आप अपना अकाउंट इस योजना के तहत नहीं खुलवा सकते। इसके अलावा इनकम टैक्सेबल व्यक्ति भी यह खाता नहीं खुलवा सकते।

खाते के लिए जरूरी दस्तावेज:

– आधार कार्ड

– बैंक खाते का ब्यौरा

– पासबुक चेक बुक

– खाते का आईएफएससी कोड

इस प्रकार दर्ज कराएं नाम: अपने घर के नजदीकी सीएससी पर जाएं यदि सेंटर का पता आपको नहीं पता है, तो एलआईसी, लेबर ऑफिस या फिर सीएसटी की वेबसाइट से इसे ढूंढ ले।

इसके साथ आधार कार्ड बैंक खाते का विवरण, बैंक की पासबुक चेक बुक या बैंक स्टेटमेंट।

जितनी रकम से खाते की शुरुआत करनी है उतना धन भी साथ लाएं।

किसी निवेश योजनाओं में निवेश लिया है तो उनका प्रूफ भी लाएं।

CSC में ही यह कैलकुलेट किया जाएगा, कि आपको कितनी रकम कंट्रीब्यूट्स करनी है। यह उम्र के आधार पर अलग-अलग तय की गई है।

Post a Comment

0 Comments