
मेष राशि:- आपको कई शुभ समाचार प्राप्त होंगे और आप लगातार सफलता प्राप्त करेंगे। भविष्य के लिए आर्थिक योजना बनाने के लिए समय अच्छा है। भाई-बहनों के बीच मनमुटाव होने की संभावना है।
वृषभ राशि:- आपको वर्तमान में ध्यान देने की जरूरत है। नौकरी के क्षेत्र में आप सफलता हासिल कर सकते हैं। संतान से कोई अच्छी खबर मिलने के योग हैं।
मिथुन राशि:- अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। भाइयों से लंबी बातचीत के योग हैं। वैवाहिक जीवन में अच्छा समय आ सकता है। प्रेम संबंधों में भी सफलता मिलने के योग हैं।
कर्क राशि:- व्यापार में उतार चढ़ाव हो सकता है। अधिकारी वर्ग को लेकर बने तनावपूर्ण माहौल का खात्मा होगा। वाहन से छोटी दुर्घटना की संभावना बन रही है।
सिंह राशि:- अविवाहित लोगों को शादी के लिए प्रपोजल मिल सकता है। रोजगार को लेकर शुभ सन्देश मिल सकता है। व्यापार में अच्छा लाभ देखने को मिलेगा।
कन्या राशि:- आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। पढ़ाई लिखाई में एवं अध्ययन के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। आप किसी महत्वपूर्ण काम से बाहर भी जा सकते हैं।
तुला राशि:- कार्यस्थल पर तालमेल बनाकर चलने से काम में आसानी होगी। सेहत संबंधित परेशानियां खत्म होने के योग बन रहे हैं।
वृश्चिक राशि:- शिक्षा के क्षेत्र में शुभ समाचार मिल सकते हैं। पैसों के लेन-देन में सर्तकता बरतें। किसी भी काम को करने से पहले एक बार जरुर सोंच विचार कर लें।
धनु राशि:- पैसा कमाने के नए मौके सामने आ सकते हैं। पैसों से आपकी कोई बड़ी समस्या सुलझने के योग हैं।
मकर राशि:- मौसम की वजह से सेहत पर मामूली असर पड़ेगा। पत्नी की सलाह के लिए लाभकारी रहेगा। धोखे या ठगी के शिकार हो सकते हैं। इसलिए सावधान रहें।
कुंभ राशि:- व्यापार में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। आपके शादीशुदा जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं। छोटी -मोटी स्वास्थ्य परेशानी हो सकती है।
मीन राशि:- पैसा कमाने के नए मौके सामने आ सकते हैं। खास काम निपटाने के लिए दोस्तों और परिवार वालों की मदद मिल सकती है।
0 Comments