
New Delhi : एक अच्छी खबर आई है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार कम हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, देश में एक दिन में 447 नए मामले सामने आये हैं। अब कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़कर 12,380 हो गई है। 1489 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

लॉकडाउन बढ़ाने के बाद एकाएक मुम्बई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर हजारों प्रवासी मजदूर इकट्ठा हो गये। मजदूरों ने कहा हमारे पास खाने का पैसा नहीं हमे घर जाने दो।
इधर बिहार में संक्रमित मरीजों की संख्या 72 हो गई है। बिहार में कोरोना वायरस के दो नए मामले सामने आये हैं। एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 72 हो गई है। ये दोनों मामले पटना और वैशाली से सामने आए हैं। देशभर में कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर राहत की खबर है। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हुई है। पिछले एक दिन में 447 नए मामले आये हैं। नए आंकड़ों के अनुसार देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 12,380 हो गई है। राजस्थान में कोरोना वायरस के 25 नए मामले सामने आये हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि अजमेर में एक, बीकानेर में एक, झुंझुनू में दो, जोधपुर में 10 और टोंक में 11 नए मरीज मिले हैं। राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 1101 हो गई है।
महाराष्ट्र में ही 2 हजार 916 मरीज हैं। यह कुल संक्रमितों का लगभग 24% है। यानी देश के हर 4 मरीजों से एक महाराष्ट्र से है। चीन में भारत के राजदूत विक्रम मिस्री ने गुरुवार को बताया कि आज सुबह वहां के गुआंगझो से साढ़े छह लाख टेस्टिंग किट लेकर विशेष विमान भारत के लिए रवाना हो गया है। इस खेप में रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट और आरएनए एक्सट्रैक्शन किट भी शामिल हैं।
0 Comments