बॉलीवुड के खिलाड़ी एक्टर अक्षय कुमार ने हाल ही में अपनी कमाई में से 25 करोड़ पीएम रिलीफ फंड में दान किए थे। जिसका उन्होंने खुद ही खुलासा किया था, वैसे अक्षय कुमार से प्रेरित होकर कई अन्य सेलिब्रिटीज ने भी दान किए है। लेकिन किसी ने भी अक्षय कुमार जितनी रकम दान नही की है, वैसे अक्षय कुमार के दान देने के बाद हर तरफ उनकी तारीफ हो रही थी। क्योंकि वो हमेशा सरकार की आर्थिक मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते है, जबकि उनके 25 करोड़ के दान देने पर खुद पीएम मोदी ने उनका धन्यवाद किया था। 25 करोड़ का दान देने के बाद अक्षय कुमार ने एक और बड़ा दान किया है।

जी हां दोस्तों सही सुना आपने अक्षय कुमार ने दूसरी बार भी दान किया है, लेकिन उन्होंने इस बार पीएम रिलीफ फंड में पैसे जमा नही करवाए है बल्कि कहीं और पैसे जमा करवाए है। इस बार अक्षय कुमार ने पीपीई, मास्क और रैपिड टेस्ट किट बनाने में सहायता करने के लिए बीएमसी को पैसे दिए है, वैसे उनके द्वारा दी गई ये रकम 3 करोड़ है, जो काफी ज्यादा है। क्योंकि जहां बाकी सेलिब्रिटीज ने पहली बार में 1 करोड़ व 50 लाख का दान किया है, वहीं अक्षय कुमार ने दूसरी बार में 3 करोड़ का दान कर दिया है।

वैसे दूसरी बार दान करने के बाद लोग अक्षय कुमार की खूब प्रशंसा कर रहे है, उन्हें एक नेक दिल इंसान बता रहे है। हलांकि अक्षय कुमार सरकार व लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे रहते है, कभी-कभी तो वो चुपचाप दान भी कर देते है। जिसका किसी को पता भी नही चलता है। वैसे देखा जाए तो कोरोना वायरस के खिलाफ अक्षय कुमार ने अब तक टोटल 38 करोड़ दान चुके है। जिससे अक्षय कुमार बॉलीवुड के पहले ऐसे एक्टर बन गए है, जिन्होंने सबसे ज्यादा रकम दान कर दी हो।

0 Comments