टीवी अभिनेत्री चाहत खन्ना आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। सिरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' से यह फेमस हुई। इनका जीवन उतार-चढ़ाव से भरा है। चाहत अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर और दो बार तलाक होने के बाद मीडिया में सुर्खियों में रहीं । चाहत खन्ना आजकल अकेले रह रहीं हैं।

चाहत खन्ना की पहली शादी 2006 में नरसिंहघानी से हुई थी लेकिन 2007 में उनका तलाक हो गया था। एक बार फिर उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड फरहान के साथ 2013 में दोबारा शादी की, लेकिन 2017 में तलाक ले लिया। आजकल खन्ना प्रसिद्ध गायक मीका सिंह के साथ नजदीकियां बढ़ा रहीं हैं।

चाहत खन्ना ने अपने सोशल मीडिया पर मीका सिंह के साथ कुछ तस्वीरें साझा कीं और कहा कि वह मीका सिंह के साथ संगीत सीख रहीं हैं। सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते की चर्चा जोर-शोर से हो रही है। उन्होंने खुद मीका सिंह को अपने घर पर बुलाया था और वे दोनों संगीत देख रहे थे। दोनों म्यूजिक सीखते हुए नजर आ रहे हैं।

0 Comments