4050 करोड़ की मालकिन होने के बावजूद इस हीरोइन ने नही दिया दान, नही थी ऐसी उम्मीद

इन दिनों देश में कोरोना वायरस के चलते हर तरफ अफरा-तफरी मची हुई है, जिससे पीएम नरेंद्र मोदी को 21 दिन के लिए लॉकडाउन करना पड़ा। वैसे बता दे कि कोरोना वायरस अभी तक 200 से भी अधिक देशों में फैल चुका है, जबकि अभी भी कई ऐसे देश बचे हुए है जहां कोरोना वायरस पहुंच भी नही पाया है। इस वायरस को इंडिया में खत्म करने के लिए बड़े से बड़े सेलिब्रिटीज सरकार की आर्थिक मदद कर रहे है, ताकि सरकार इस गंभीर वायरस को फैलने से रोक सकें। लेकिन वहीं कुछ ऐसे सेलिब्रिटीज भी है जिन्होंने ऐसे मुश्किल समय में भी सरकार की बिल्कुल मदद नही की है।

इसमें एक नाम आता है बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों में काम कर चुकी अभिनेत्री असिन का। जिन्होंने अपने करियर में कई हिट व ब्लॉकबस्टर फिल्में दी है, वैसे शादी के बाद असिन ने फिल्में करना छोड़ दिया। हलांकि असिन की आखिरी फिल्म की बात करें तो असिन को आखिरी बार 2015 में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म ऑल इज वेल में देखा गया था, जिसमें अभिषेक बच्चन नजर आए थे। 2015 की इस फिल्म के बाद असिन ने 2016 में शादी कर ली।

असिन आज के समय में 520 मिलियन डॉलर यानि 4050 करोड़ की संपत्ति की मालकिन है। इतने करोड़ की मालकिन होने के बावजूद असिन ने कोरोना वायरस को खत्म करने के लिए कुछ भी दान नही दिया है। वैसे असिन से ऐसी उम्मीद भी नही थी, जबकि सोशल मीडिया पर उन्होंने इसके खिलाफ लोगों को कुछ कहा भी नही है। इसकी वजह से लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे है, हलांकि वो सोशल मीडिया पर बहुत ही कम एक्टिव रहती है, ऐसे में लोगों की बातों से उन पर कुछ खास प्रभाव नही पड़ता है।

बता दे कि असिन अपनी फैमिली में व्यस्त है, वैसे उनकी एक बेटी भी है। असिन ने भले ही इस मौके पर सरकार की आर्थिक मदद ना की हो, लेकिन कई ऐसी अभिनेत्रियां है जिन्होंने इस मौके पर पैसे दान किए है। इसमें सारा अली खान, अनुष्का शर्मा, दीपिका पादुकोण, नयनतारा और आलिया भट्ट जैसी अभिनेत्रियों के नाम शामिल है।

Post a Comment

0 Comments