बुरा बनो तभी सफल बनोगे , देखिए चाणक्य नीति के यह 5 सरल नियम

अगर आप बहुत ज्यादा सीधे हैं तो यह आपके लिए अच्छा नहीं है क्योंकि अगर आप जंगल में जाएंगे तो देखेंगे कि वह सीधे खड़े पेड़ सबसे पहले काटे जाते हैं इसलिए अगर आपको इस दुनिया में सफल होना है तो आपको थोड़ी बहुत चालाकी तो आनी ही चाहिए । वरना दुनिया में आपका जीवन व्यतीत करना बहुत मुश्किल हो जाएगा आपको चालाक होना चाहिए इसलिए नहीं कि आपको किसी को बेवकूफ बनाना है बल्कि इसलिए ताकि आपको कोई बेवकूफ ना बना सकें ।




आज हम आपको चाण्क्य नीतियों में से 5 ऐसी चाणक्य की नीतियों के बारे में बताए जा रहे हैं जिसे आप अपने जीवन में अपनाकर सफलता हासिल कर सकते हैं ।


अपने राज किसी को ना बताएं


आपको याद ही होगा के रावण के मरने के पीछे विभीषण का हाथ था क्योंकि जब भी भगवान राम रावण को मारते थे वह फिर से जीवित हो जाता था तभी विभीषण ने भगवान राम को बताया कि रावण की मृत्यु उसकी नाभि में छुपी है । और रावण के संगे भाई ने ही उसकी मृत्यु करवा दी इसलिए हमें अपने राज कभी अपने सगे संबंधियों को भी नहीं बतानी चाहिए क्योंकि समय आने पर वह भी दूसरों के सामने हमारे राज खोल देते हैं ।


आपकी कमजोरी किसी ओर को न बताएं


अगर आप कहीं भी जरूरत से ज्यादा ईमानदारी दिखाएंगे तो यह भी आपके लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं यानि आपकी कमजोरी सिर्फ आपको पता होनी चाहिए न की दुसरो को । आप की जगह बस शक्तिशाली होने का दिखावा करके भी अपना फायदा क्या सकते हैं ।




दुष्ट अगर मीठी-मीठी बातें करने लगे तो सर्तक हो जाए


भालू को कितनी भी ट्रैनिंग दे दो मगर वह अपना हिंसक व्यवहार कभी नहीं छोड़ता इसलिए कभी दुष्ट व्यवहार वाला व्यक्ति आपसे मीठी-मीठी बातें करने लगे तो हो सकता है कि वह आपको बहला फुसलाकर आपको नुकसान पहुंचाना चाहता हो या आपसे कोई काम निकलवाना चाहता हो ।


अपनी पर्सनल बातें किसी के साथ न बांटे


अगर आपको किसी व्यवसाय में नुकसान हुआ है तो उसे किसी के साथ न बांटे क्योंकि आज के समय में लोग आपकी दिक्कत और परेशानी को आपकी कमजोरी बनाकर आपका मजाक बना सकते हैं ।




यह काम करते समय शर्म न करें


आचार्य चाणक्य के अनुसार आपको तीन कामों में कभी शर्म नहीं करनी चाहिए


1. कुछ सीखते समय


2. कुछ खाते समय


3. पैसों का लेन-देन करते समय


Post a Comment

0 Comments