आसान शब्दों में समझें क्या हैं ई-ग्राम स्वराज ऐप और स्वामित्व योजना, कैसे मिलेगा फायदा



   


भारत सरकार की पंचायत राज मंत्रालय द्वारा शुरू किए गए ई-ग्राम स्वराज वेबसाइट और मोबाइल एप्लीकेशन में भारत के ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ी सभी जानकारियां एक साथ मिलेंगी. 


नई दिल्ली: आज पंचायती राज दिवस (National Panchayati Raj Day) के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने देशभर के सरपंचों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद किया. इस दौरान पीएम ने ई-ग्राम स्वराज पोर्टल और मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च किया. पीएम ने स्वामित्व योजना की भी शुरुआत की. आइए जानते हैं ग्राम वासियों को इनसे क्या फायदे मिलेंगे. 

ई-ग्राम स्वराज पोर्टल और ऐप
- भारत सरकार की पंचायत राज मंत्रालय द्वारा शुरू किए गए ई-ग्राम स्वराज वेबसाइट और मोबाइल एप्लीकेशन में भारत के ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ी सभी जानकारियां एक साथ मिलेंगी. 
- यहां ग्राम पंचायतों की प्रोफाइल, ग्राम पंचायतों के विकास के लिए प्लानिंग, बजट और उसकी एकाउंटिंग सहित अत्याधुनिक डैशबोर्ड मिलेगा. 
- ग्राम पंचायत की विकास योजना के लिए ये सिंगल प्लेटफॉर्म होगा. 
- इसके जरिए गांवों के लिए विकास योजना तैयार करना और लागू करना आसान

स्वामित्व योजना
- 'स्वामित्व योजना' गांवों में संपत्ति विवाद को खत्म करने का एक प्रयास है.
- इसके तहत देश के सभी गांवों में ड्रोन के माध्यम से गांव की हर संपत्ति की मैपिंग की जाएगी.
- इसके बाद गांव के लोगों को उस संपत्ति का मालिकाना प्रमाणपत्र दिया जाएगा.
- इससे शहरों की ही तरह गांवों में भी लोन ले सकते हैं.
- फिलहाल उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, हरियाणा, मध्यप्रदेश और उत्तराखंड में इस योजना को प्रारंभिक तौर पर शुरू कर रहे हैं. 

ग्रामीण भारत को जानिए
- देश में कुल गांव- 6 लाख 40 हजार 867
- देश में कुल ग्राम पंचायत- करीब ढाई लाख
- गांवों की आबादी- 83 करोड़ 30 लाख 87 हजार 662
- कुल आबादी में गांवों का हिस्सा- 68.84 %
- महिला-पुरुष अनुपात- 947:1000
- साक्षरता- 69%
- महिला साक्षरता- 58.75%
- जनसंख्या वृद्धि दर- 12.2%
- सबसे बड़ी ग्रामीण आबादी वाले 3 राज्य- उत्तर प्रदेश, बिहार, प. बंगाल

Post a Comment

0 Comments