एक बार दो शराबी रात को नशे में टुन्न होकर एयरपोर्ट पर खड़े थे।



एक बार दो शराबी रात को नशे में टुन्न होकर एयरपोर्ट पर खड़े थे।


उन्होंने एक टैक्सी रोकी और टैक्सी वाले को बोले, "चलो भाई एयरपोर्ट ले चलो।"


टैक्सी वाले ने पहले तो उनकी हालत देखी और फिर सोचा कि चलो मुफ्त के पैसे बना लेता हूँ।


इसलिए उसने उनको टैक्सी में बिठाया और दो मिनट बाद ही बोला, "लो साहब एयरपोर्ट आ गया।"


एक शराबी नीचे उतरा और टैक्सी वाले को पैसे दे रहा था कि दूसरे शराबी ने टैक्सी वाले को ज़ोरदार थप्पड़ लगा दिया।


टैक्सी वाला डर गया कि कहीं इसे पता तो नहीं लग गया।


इतने में शराबी बोला, "आराम से चलाया कर नहीं तो आज हम मर ही जाते।"




आज का ज्ञान...


भरोसा उसका करो जो नाश्ता और खाना खिलाने का वादा करें,


चांद तारे तोड़ कर कोई लाया है क्या जिंदगी में।




​प्यार हुआ इकरार हुआ, प्यार से फिर क्यों डरता है दिल?


क्यों ना डरे दिल,


क्योंकि आजकल के प्यार से बढ़ता है सिर्फ मोबाइल और रेस्टोरेंट का बिल,


लिख के ले लो।






Post a Comment

0 Comments