'लाइन में खड़े करके इन्हें गोली मार देनी चाहिए'- रंगोली चंदेल का विवादित बयान, ट्विटर अकाउंट सस्पेंड

कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल में फिर उन्होंने ऐसे ही विवादित ट्वीट किया। उन्होंने डॉक्टरों और पुलिस की टीम पर किए गए हमले की निंदा तो की लेकिन विवादित बयान भी दिया। इसके बाद रंगोली चंदेल का ट्विटल अंकाउट सस्पेंड कर दिया गया। वहीं फिल्म सितारों से लेकर सोशल मीडिया पर रंगोली चंदेल के इस बयान का विरोध किया गया। हालांकि इसके बाद उन्होंने सफाई भी दी।

12 साल पहले शाहरुख खान के लिए सलमान खान की दरियादिली- ईद पर नहीं की थी फिल्म रिलीज

रंगोली चंदेल ने ट्वीट किया कि और जमाती शब्द का प्रयोग भी किया। उन्होंने कहा कि जब डॉक्टर और पुलिसवालों ने उन्हें चेक करने गए तो ऐसे लोगों ने उनपर हमला किया। वह कहती हैं कि ऐसे मुल्लाओं को एक लाइन में खड़ा करके गोली मार देनी चाहिए। ये मामला इतना बढ़ गया कि उनका ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया।

फिल्म सितारों ने किया विरोध

रंगोली चंदेल के इस ट्वीट को सेलेब्स ने भड़काऊ बताया। साथ ही तमाम फिल्म सितारों ने विरोध किया और फिल्म निर्माता रीमा कागती ने पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की।

मुरादाबाद में हुई घटना

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये घटना कोविड 19 से जुड़ी थी। मुरादाबाद में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में जब डॉक्टर और पुलिस की टीम संदिग्ध के घर मरीज को अस्पताल ले जाने के लिए पहुंची तो, स्थानीय लोगों ने उनपर हमला किया। ऐसे में पुलिस डॉक्टर्स को काफी चोटें आईं।

फैंस ने भी की रंगोली की निंदा

सोशल मीडिया पर जब रंगोली चंदेल ने ये ट्वीट किया तो सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया और ऐसे विवादित बयान पर उन्हें लताड़ लगाई।

फिर रंगोली ने दी सफाई

रंगोली ने विवाद बढ़ जाने के बाद ट्विटर पर लिखा, कि डॉक्टरों पर हमला करना देशद्रोह है। हमारा संविधान कहता है कि आतंकवाद का धर्म से कोई नाता नही है तो क्यों मुझे इस मामले में घसीटा जा रहा है। मैंने उन लोगों के लिए कहा जो डॉक्टरों पर हमला कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments