दुल्हन करती रही इन्तजार लेकिन अपनी ही बारात में नही पहुँचा फौजी दूल्हा, फिर आयी ये खबर, जानकर रह जाओगे दंग

हर किसी की भी जिन्दगी में कुछ न कुछ दिक्कते होती ही है लेकिन एक कश्मीर में तैनात फौजी की दिक्कते किसी की भी परेशानी से तो ज्यादा ही होती है क्योंकि जैसी खतरनाक जिन्दगी वहाँ है वैसी और कही नही. एक तरफ तो दुश्मन से लोहा लो और दूसरी तरफ मौसम की मार झेलो क्योंकि कश्मीर में कभी बाढ़ तो कभी बर्फबारी बनी ही रहती है और इन दिनों कश्मीर में इतनी ज्यादा बर्फबारी हो रही है जो लोगो की जान तक ले रही है. अभी हाल ही में हिमाचल प्रदेश के रहने वाले जवान सुनील की शादी तय हुई थी और शादी थी 15 मार्च  को.



अब शादी से 15 दिन पहले यानी 1 मार्च  से ही जवान ने छुट्टी ले ली थी लेकिन कश्मीर में इस कदर बर्फ गिरी कि सब के सब लोग वही पर ही फंस गये. ऐसे वक्त में सुनील इन्तजार करता रहा कि कब ये बर्फबारी बंद हो और रास्ता खुले तो मैं शादी करने जाऊं लेकिन ये बर्फबारी चलती ही रही.



इस कदर चलती रही कि इससे लोगो के रास्ते तक ब्लाक होगये और ऐसे में सुनील पंद्रह तारीख तक भी अपनी शादी में नही पहुँच सका. वहां पर दोनों ही घर सजे थे मेहमान आने थे और सब तैयारी हो गयी थी लेकिन सुनील नही आ सका जिसके बाद खबर आयी कि अब वो कुछ दिन नही आ सकेगा क्योंकि बर्फ गिरते जा रही है और रूकने का नाम ही नही रही है.



ऐसी स्थिति में घर वालो को मजबूरी में शादी को पोस्टपोन करना पडा और फिर शादी अब कुछ दिनों के बाद में रखनी पड़ी है. इसके बाद में आप समझ ही सकते है कि जवानो की जिन्दगी कितनी ज्यादा मुश्किल होती है. वो अपने जिन्दगी के सबसे बड़े लम्हों पर भी समझौता करते है और इसी वजह से इंडियन आर्मी के प्रोफेशन का इतना सम्मान है

Post a Comment

0 Comments