
इलियाना डीक्रूज
इलियाना डिक्रूज इन दिनों फैन्स से बातचीत करने और उन्हें सलाह देने में व्यस्त हैं. बादशाहो में काम कर चुकी एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज की अच्छी खासी सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग है. ऐसे में उनके पोस्ट और स्टोरीज पर फैन्स कुछ ना कुछ कमेंट जरूर करते हैं.
हाल ही में इलियाना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पीरियड्स में लड़कियों के मूड स्विंग को लेकर एक पोस्ट शेयर किया. इस पोस्ट पर एक फैन ने इलियाना से अपनी मंगेतर का ध्यान रखने पर सलाह मांगी. फैन ने मेसेज में लिखा, 'मुझे मेरी मंगेतर को ठीक से समझने में मदद कीजिए. मैं ऐसे समय में उसको परेशान नहीं करना चाहता.'
इसके जवाब में इलियाना ने लिखा, 'सावधानी के साथ उससे बातचीत करो. या तो उसका ढेर सारा प्यार पाने के लिए तैयार रहो या फिर उससे दूर रहो. अगर वो गुर्राना शुरू कर दे तो उसपर चॉकलेट फेंक कर भाग जाओ.' बस यही सब करो।
बता दें कि इलियाना पिछले कई सालों से ऑस्ट्रेलियाई फोटोग्राफर एंड्रू नीबोन को डेट कर रही थीं. हालांकि अगस्त 2019 में दोनों ने एक बड़ी लड़ाई के चलते एक दूसरे से अलग होने का फैसला किया. बाद में उन्होंने अपने ब्रेकअप के बारे में खुलकर बात भी की थी.
0 Comments