
यूपी के इस नेता ने पीएम मोदी को भेजा ब्लैंक चेक, कहा- बैंक खाते की धनराशि राष्ट्र को समर्पित
कोरोना की लड़ाई के लिए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता दीपक मिश्रा आगे आए हैं। दीपक मिश्रा ने रजिस्टर्ड डाक से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ब्लैंक चेक भेजा है।
दीपक का कहना है कि मेरे बैंक खाते की धनराशि राष्ट्र को समर्पित है। उन्होंने कहा कि आज कोरोना से लड़ते हुए देश अर्थिक संकट की तरफ पहुंच चुका हैं। ऐसे में मैं उनके माध्यम से यह धनराशि ब्लैंक चेक के रूप में भेज रहा हूं। जो इस संकट की घंड़ी में काम आ सकेगी।
दीपक ने कहा कि वैश्विक महामारी से देश की अर्थव्यवस्था संकट के कगार पर आ चुकी है। देश पहले से ही लगभग 557 अरब डॉलर के ऋण में है। फलस्वरूप अनुमानतः 73673.7 रुपए प्रतिव्यक्ति कर्ज होना चिंताजनक है। भुखमरी, बेरोज़गारी, आर्थिक विषमता जैसी समस्याएं पहले से ही सामने खड़ी हैं। ऐसे में हम सभी देशवासियों का कर्तव्य कि वैयक्तिक सम्पन्नता, सुख, समृद्धि व सुविधाओं का लोहिया व लोकनायक जयप्रकाश नारायण की भांति यथा सम्भव परित्याग करें।

यूपी में 415 मरीज , चार मौतें, 31 स्वस्थ होकर घर लौटे
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश अब तक 415 मरीज कोरोना से संक्रमित हैं। कोरोना से अब तक मेरठ, बस्ती, वाराणसी और आगरा में एक-एक मरीज की मौत हो चुकी है। 31 मरीज इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं। राज्य में आइसोलेशन बेड की संख्या बढ़कर 9,442 हो गई है। इस संख्या को और बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि छोटे और मध्यम शहरों में निजी चिकित्सालयों को भी कोरोना के इलाजे के लिए नोटिफाई किया जा रहा है। अब तक छह निजी अस्पताल नोटिफाई किए गए हैं। पांच दिन के नोटिस पर इन अस्पतालों में भर्ती मरीजों को दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट कर कोरोना के इलाज के लिए उपलब्ध कराना होगा। प्रयोग से पहले इन अस्पतालों को पूरी तरह सैनिटाइज किया जाएगा।
0 Comments