
पुरी। Jagannath Puri Mandir: हिन्दू धर्म के चार धाम में जगन्नाथ पुरी धाम भी शामिल है। जगन्नाथ भगवान विष्णु के पूर्ण कला अवतार श्रीकृष्ण का ही एक रूप हैं और ओडिशा राज्य के पुरी शहर में इनका एक विशाल मंदिर है। इस मंदिर में एक शख्स ऐसा है जो हर आने-जाने वाले श्रद्धालु का ध्यान अपनी ओर खींचता है। ये शख्स कोई और नहीं बल्कि इन्हें भगवान जगन्नाथ का अंगरक्षक कहा जाता हैं।
जी बता दें कि जगन्नाथ पुरी मंदिर में भगवान जगन्नाथ के अंगरक्षक के तौर पर अनिल गोचीकर नियुक्त हैं। अपनी बाहुबली-सी कद काठी के चलते अनिल सभी का ध्यान आकर्षित कर लेते हैं। एक्टर-मॉडल की तरह स्मार्ट दिखने वाले अनिल के बारे में आपको बता दें कि वे मिस्टर इंडिया, मिस्टर ओडिशा रह चुके हैं। वे बॉडी बिल्डिंग में कई चैंपियनशिप जीत चुके हैं। मिस्टर ओडिशा बनने से पहले अनिल पूर्व में मिस्टर वर्ल्ड प्रतियोगिता में गोल्ड कैटेगरी में भी कांस्य पदक भी जीत चुके हैं।

अनिल का पुजारी परिवार जगन्नाथ पुरी मंदिर के पास ही रहता है। अनिल अक्सर मंंदिर में पूजा भी करते हैं, लेकिन अपनी बलिष्ठ काया के चलते वे भगवान जगन्नाथ के अंगरक्षक की भूमिका ही निभाते हैं। खासतौर से जब भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा निकलती है तब अनिल की भूमिका काफी अहम हो जाती है। उस समय यहां काफी भीड़ रहती है और व्यवस्था संभालने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ता है। अनिल सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं और कई श्रद्धालु उन्हें लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं।
He is a servitor of Puri Jagannath Mandir. He is Anil gochikar,Mr India be in & Mr.odisha.He follows a strict veg diet,not even eaten eggs in his whole lifeCalled the bodyguards of Lord Jagannatha,he belongs to d 'daitapati' sect of sevayats (servitors)of Lord Jagannatha at Puri.
— Kumar Bhanu (@kumar856)
बहरहाल बता दें कि मध्यमवर्गीय किसान ब्राह्मण परिवार में जन्में अनिल 2 बार के मिस्टर ओडिशा और एक बार मिस्टर इंडिया रह चुके हैं। इसके अलावा वे मिस्टर वर्ल्ड प्रतियोगिता में उपविजेता रहे हैं। बड़े भाई के बॉडी बिल्डर होने के कारण अनिल का रुझान भी बचपन से इस खेल की ओर रहा। उन्होंने कड़ी मेहनत की और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम किया। फिलहाल वे अपने खेल के साथ ही श्रीधाम पूरी में भगवान जगन्नाथ की सेवा भी करते हैं। ये सबसे खास बात है कि भगवान की सेवा में होने के कारण अनिल पूरी तरह शाकाहार का पालन करते हैं। बॉडी बिल्डिंग जैसे खेल में होने के बावजूद उन्होंने कभी नॉन-वेज को हाथ तक नहीं लगाया।
0 Comments