अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय अभिनेता हैं। ये प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार हरिवंश राय बच्चन के सुपुत्र हैं। १९७० के दशक के दौरान उन्होंने बड़ी लोकप्रियता प्राप्त की और तब से भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे प्रमुख व्यक्तित्व बन गए हैं।
अमिताभ ने अपने करियर में अनेक पुरस्कार जीते हैं, जिनमें दादासाहेब फाल्के पुरस्कार, तीन राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार और बारह फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार सम्मिलित हैं। उनके नाम सर्वाधिक सर्वश्रेष्ठ अभिनेता फ़िल्मफेयर अवार्ड का रिकार्ड है। अभिनय के अलावा बच्चन ने पार्श्वगायक, फ़िल्म निर्माता, टीवी प्रस्तोता और भारतीय संसद के एक निर्वाचित सदस्य के रूप में १९८४ से १९८७ तक भूमिका निभाई हैं। लोकप्रिय शो "कौन बनेगा करोड़पति" में होस्ट की भूमिका निभाते हैं। इस शो में उनके द्वारा किया गया 'देवियो और सज्जनो' सम्बोधन बहुचर्चित रहा है।
अपने पुराने कपड़ों के साथ ये करते हैं अमिताभ बच्चन
कभी सोचा है कि सिलेब्स अपने पुराने कपड़ों का क्या करते हैं? भई बाकियों का तो नहीं पता लेकिन अमिताभ बच्चन जरूर अपने आउट ऑफ फैशन हो चुके कपड़ों को दो तरह की अप्रोच लेते हैं।

अमिताभ बच्चन भले ही 80 की उम्र के करीब हों, लेकिन यह बात तो माननी पड़ेगी कि उनका स्टाइल अभी भी लाजवाब है। जिस तरह से वह सूट के लेटेस्ट स्टाइल और यहां तक कि सिंपल वाइट कुर्ते-पजामे को भी अलग-अलग तरह की शॉल के साथ कैरी करते हैं, वह उनके ऑरा को और पावरफुल बना देता है। अमिताभ अपने कपड़े भी बहुत कम रिपीट करते हैं जो दिखाता है कि इस मेगास्टार के पास कपड़ों की कोई कमी नहीं है। लेकिन जो कपड़े पुराने या फिर ट्रेंड से बाहर हो जाते हैं, उनका बिग बी क्या करते हैं? अगर आपको भी इस बारे में नहीं पता है तो आज जान लीजिए।
पुराने कपड़ों के साथ ये करते हैं बिग बी

अमिताभ वैसे तो ज्यादातर सस्टेनेबल फैशन में दिखते हैं लेकिन बदलते फैशन को भी वह एक्सपर्ट की तरह फॉलो करते हैं। इसका फायदा यह है कि यह उन्हें स्टाइलिश बनाए रखता है और नुकसान यह कि फैशन के आउट होते ही स्टार होने के कारण उन्हें कुछ कपड़ों को पहनना छोड़ना पड़ता है। इस स्थिति में अमिताभ पुराने हो चुके कपड़ों को फेंकते नहीं हैं। वह इन कपड़ों को या तो जरूरतमंद लोगों को दे देते हैं या फिर उन्हें सहेजकर रखते हैं। वैसे इसके अलावा अमिताभ पुराने कपड़ों को लेकर एक और काम करते हैं।
अमिताभ को है फैशन रीसाइकल थ्योरी पर विश्वास

अमिताभ बच्चन पुराने हो चुके कुछ कपड़ों को सेव करके भी रखते हैं। इस बारे में जब उन्होंने एक इंटरव्यू में बात की थी तो उस दौरान उन्होंने 'फैशन रीसाइकल थ्योरी' का जिक्र किया था। अमिताभ मानते हैं कि आज जो फैशन है वह कभी न कभी आगे चलकर फिर रिपीट होता है। ऐसे में जो पुराने कपड़े हैं वे नए ट्रेंड के हिसाब से बिल्कुल फिट बैठते नजर आते हैं। यही वजह है कि वह अपने कुछ फेवरिट आउट ऑफ डेट फैशन के कपड़ों को भी संभालकर रखते हैं।
क्या है फैशन रीसाइकल थ्योरी

दरअसल, फैशन की दुनिया में दो थ्योरी को फॉलो किया जाता है, पहली फैशन साइकल और दूसरी फैशन रीसाइकल। फैशन रीसाइकल का मतलब है कपड़ों, जूतों या अन्य चीजों का दोबारा ट्रेंड में लौटना। माना जाता है कि हर 15 या फिर 25 साल में फैशन रिपीट होता है। हालांकि, यह जरूर है कि जब कोई स्टाइल फिर से ट्रेंड में आती है तो वह अपने पहले लुक के मुकाबले कुछ नए बदलावों के साथ दिखाई देती है। उदाहरण के लिए 1977 में आई फिल्म 'परवरिश' में नीतू सिंह और शाबाना आजमी फ्लेयर्ड प्लाजो पैंट्स पहनी दिखाई दी थीं, क्योंकि उस समय ये ट्रेंड में थीं। कुछ समय बाद ये स्टाइल स्टेटमेंट नहीं रही, लेकिन 2019 से एक बार फिर इनका चलन लौट आया है। हालांकि, नई फ्लेयर्ड पैंट्स में कई तरह की वैरायटी देखने को मिलती है जिसमें स्लिट, नॉट बेल्ट आदि जैसी चीजें शामिल हैं।
0 Comments