नीतीश ने पीएम मोदी से कहा: बाहर से लोगों को बुलाना...



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बातचीत के बाद उन्होंने कहा कि लॉक डाउन के दौरान दूसरे राज्यों से बिहार के लोगों को बुलाना संभव नहीं है। जब तक लॉक डाउन नहीं खुलता है, तब तक आना संभव नहीं है।


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साफ कहा कि लॉक डाउन को लेकर केंद्र सरकार जो भी निर्णय लेगी। हम उसका पालन करेंगे। लेकिन जब तक लॉक डाउन में संशोधन नहीं होता है। तब तक बाहरी राज्यों से बिहार के लोगों को बुलाना संभव नहीं है।


नीतीश कुमार ने कहा कि लॉक डाउन के दौरान दूसरे राज्यों से आए बिहार के लोगों को बिना क्वारंटाइन किए हुए गांव में जाने की अनुमति नहीं मिलेगी। इसको लेकर पंचायत राज विभाग को गाइडलाइंस जारी कर दी गई है। जिसका पूरी तरह से पालन सभी को करना होगा। हर गांव में क्वारनटाइन कैंप में ही रखवाने की व्यवस्था वहां की ग्राम पंचायतों द्वारा की जा रही है।


जानकारी के लिए बता दें कि आज पीएम नरेंद्र मोदी के साथ सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत हुई। इस दौरान 4 राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने लॉक डाउन की समय सीमा को आगे बढ़ाने का सुझाव दिया है। लेकिन अंतिम फैसला पीएम मोदी ही लेंगे।


Post a Comment

0 Comments