सोशल मीडिया पर आखिर ऐसा क्या देखा, जो गुस्से में फट पड़ीं सानिया मिर्जा



भारतीय महिला टेनिस स्टार सानिया मिर्जा उन हस्तियों से ज्यादा खुश नहीं हैं, जो लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया पर खाना बनाने के वीडियो और फोटो पोस्ट कर रहे हैं। सानिया ने टि्वटर पर लिखा, ‘खाना बनाने का वीडियो और फोटो पोस्ट करते-करते क्या अब तक हमारा मन नहीं भरा है।’


उन्होंने कहा, ‘केवल, इतना ही कहना था कि सैंकड़ो, हजारों लोग ऐसे हैं खास कर हमारे पास इस दुनिया में जो भूख की वजह से मर रहे हैं और दिन भर खाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं ताकि अगर उनका भाग्य हो तो उन्हें एक वक्त का खाना नसीब हो जाए।’


Sania Mirza

@MirzaSania

Aren’t we done with posting cooking videos and food pictures yet ? Just spare a thought - there are hundreds of thousands of ppl, specially in our side of the world starving to death and struggling to find food once a day if they are lucky


जाहिर है सानिया का ये ट्वीट उन सेलेब्स के लिए ही हैं जो लगातार खाने की पोस्ट साझा कर रहे हैं। दीपिका पादुकोण से लेकर मलाइका अरोड़ा सभी अपने घर में खाना बना रहे हैं और साथ में वो इसके वीडियोज़ और पोस्ट भी शेयर कर रहे हैं।


कुछ दिनों पहले डायरेक्टर फराह खान ने भी सेलेब्स के वर्कआउट पर अपना गुस्सा निकाला था। उन्होंने कहा था कि एक्सरसाइज वीडियोज शेयर करने के अलावा भी कई जरूरी चीज़े हैं।


बता दें कोरोना वायरस के कारण भारत में 21 दिनों का लॉकडाउन है। सानिया ने भी खाने को मोहताज हुए मजदूरों और जरूरतमंदों के लिए एक करोड़ से ज्यादा फंड जुटाए हैं।


Post a Comment

0 Comments