कोरोना वायरस की वजह से देशभर में लॉकडाउन है। लोगों को परेशानियां भी हो रही हैं। लेकिन सबकुछ बंद होने की वजह से पर्यावरण को राहत है। दुनियाभर से ऐसी तस्वीरें आ रही हैं जिसमें आसमान साफ, नदियां साफ, सड़कें खाली दिख रही हैं। ऐसा ही तस्वीर यमुना नदी की भी आई है। दिल्ली में जहां यह किसी नाले जैसी लगने लगी है, अब लॉकडाउन में इसका पानी साफ है।
आपको बता दे कि कई पर्यावरणविदों के अनुसार औद्योगिक इकाइयों का कचरा नहीं गिरने से अब यमुना के साथ-साथ गंगा भी निर्मल हो रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने अभी जो गंगा नदी की गुणवत्ता है उसे नहाने के साथ ही वन्यजीव और मत्स्य पालन के फिट बताया है।
दिल्ली के हर चुनाव में राजनीतिक मुद्दा बनने वाली यमुना नदी इससे पहले इतनी साफ कभी नहीं देखी गई है। इसकी सफाई के लिए राज्य और केंद्र सरकारों की ओर से करोड़ों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद यमुना की स्थिति में आशा के अनुरूप सुधार नहीं दिखा। वहीं, अब साफ होती यमुना की फोटो और वीडियो को लोग अपने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर शेयर करने लगे हैं।
आप तस्वीर में पहले आसमान और फिर यमुना के पानी को देखिए। कोई अंतर नहीं दिखेगा। पानी बिना प्रदूषण के बिल्कुल नीला हो गया है। यमुना नदी कुल 1370 किलोमीटर (यमुनोत्री से इलाहबाद) तक बहती है। इसमें से 54 किलोमीटर हिस्सा दिल्ली में पड़ता है। लेकिन यमुना के कुल प्रदूषण का 76 प्रतिशत इसी हिस्से से होता है।
0 Comments