अमेरिका में फंसी इस भारतीय अभिनेत्री का छलका दर्द, बोली- मास्क तक नहीं मिल रहा!



कोरोनावायरस की वजह से सारी दुनिया मानो थम सी गई है। इस खतरनाक बीमारी की वजह से सभी ने खुद को घर में कैद कर लिया है। सभी यातायात सेवाएं बंद कर दी गई है। जो इंसान अपने घर से दूर है वह वहीं फस कर रह गया है। भारत की एक अभिनेत्री भी अमेरिका के लॉस एंजलिस में फंस गई है।




इस भारतीय अभिनेत्री को सौंदर्या शर्मा के नाम से जाना जाता है। सौंदर्या ने एक वीडियो शेयर करके अपनी आपबीती सुनाई है। सौंदर्या ने अमेरिका के लॉस एंजिलिस शहर का हाल बताते हुए कहा कि यहां मास्क तक नहीं मिल पा रहा है। बाजार में मास्क की कमी चल रही है।आगे सौंदर्या ने बताया कि किसी अन्य चीज से खुद मास्क बनाया जा सकता है।




किसी टीशर्ट,दुपट्टा या स्कार्फ से मास्क तैयार किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि थोड़ी कोशिश करने के बाद मैंने भी एक मास्क तैयार कर लिया है।अभिनेत्री सौंदर्या साल 2017 में रिलीज़ हुई फ़िल्म रांची डायरीज में काम कर चुकी है। इस फिल्म के प्रोडूसर अनुपम खेर थे।




सौंदर्य अमेरिका में भी एक प्रोजेक्ट की वजह से गई हुई है। जल्द ही यह अभिनेत्री एक वेब सीरीज में भी नजर आने वाली है। इनकी आने वाली वेब सीरीज का नाम 'रक्तांचल' है। उम्मीद करते हैं कि सौंदर्या जल्द ही अपने देश वापस सही सलामत लौटेंगी।


Post a Comment

0 Comments