राजस्थान में लॉकडाउन के दौरान सरकार ने सभी शराब की दुकानों को बंद करने के आदेश दिए इसके अलावा गुटखा, तंबाकू आदि पर भी रोक लगा रखी है लेकिन इसके बाबजूद लोग चोरी छुपे इनकी सप्लाई कर रहे हैं और अभी भी शराब, तंबाकू आदि की बिक्री जारी है।
अब तक पुलिस कई जगह छापे मार चुकी है और इसी को ध्यान में रखते हुए अशोक गहलोत ने एक और अहम फैसला किया है और अब गुटखा, तंबाकू और शराब बेचने वालों पर 5000 रुपए का जुर्माने का ऐलान किया है।

लॉकडाउन के दौरान शराब तस्करों पर नजर
जयपुर के पुलिस आयुक्त आंनद श्रीवास्तव ने बताया कि जयपुर शहर में लॉकडाउन के दौरान शराब ठेके बन्द होने के कारण शहर में शराब तस्करी की रोकथाम हेतु विशेष निगरानी की जा रही है। इसके लिए टीमों का गठन किया गया है और टीम्स ऐसे लोगों पर छापे मार रही है और कारवाही कर रही है।

मंगलवार को 6 गिरफ्तार
विमल सिंह (अति. पुलिस उपायुक्त) के अनुसार मंगलवार को ऐसे 6 लोगों को पकड़ा गया है। शराब का स्टॉक कर अवैध रूप से शराब को दोगूने व चौगुने दामों में बेची जाने व ऑनलाइन शराब की सप्लाई करने की सुचना पर जयपुर के मुहाना और बनीपार्क में पुलिस ने छापे मारे और इस दौरान 29 कार्टून देसी/ अग्रेजी शराब, 30 लीटर हथकढ शराब और एक कार को जब्त किया गया। इस दौरान 6 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।
0 Comments