LOCKDOWN: बेटा दूर कहीं फंस गया था, घर वापस लाने के लिए मां ने चलाई 1400 KM स्कूटी



   


एक मां ने अपने बेटे को घर लाने के लिए 1400 किलोमीटर स्कूटी चलाई. 


नई दिल्ली: कोरोना वायरस (coronavirus) की वजह से पूरे देश में लॉकडाउन (Lockdown) है. इसकी वजह से हजारों लोग अपने घरों से दूर किसी दूसरे शहर में फंसे हुए हैं. वहीं कई लोग अपने-अपने घरों तक पहुंचने की कोशिश भी कर रहे हैं. तेलंगाना से भी एक ऐसी ही घटना सामने आई है, जहां एक मां ने अपने बेटे को घर लाने के लिए 1400 किलोमीटर स्कूटी चलाई. 

तेलंगाना में निजामाबाद जिले की रजिया बेगम ​की उम्र 50 साल है. अपने बेटे को यहां से 700 किलोमीटर दूर नेल्लोर से लाने के लिए उन्होंने 1400 किलोमीटर स्कूटी चलाई. 

रजिया बेगम बोधन, निजामाबाद के एक सरकारी स्कूल में टीचर हैं. वह अपने बेटे को नेल्लोर से लाने के लिए सोमवार 7 अप्रैल की सुबह स्कूटी से निकलीं और मंगलवार 8 अप्रैल को दोपहर में आंध्र प्रदेश के नेल्लोर पहुंची.

ANI

@ANI

Telangana: Razia Begum from Bodhan, Nizamabad rode around 1,400 km on a 2-wheeler to Nellore in Andhra Pradesh, to bring back her son who was stranded there. She says, "I explained my situation to Bodhan ACP & he gave me a letter of permission to travel". (9.4.20) #CoronaLockdown



यहां से उन्होंने 17 साल के बेटे मोहम्मद निजामुद्दीन को स्कूटी पर बैठाया और फिर बुधवार शाम को अपने घर पहुंचीं. रजिया का बेटा लॉकडाउन से पहले अपने दोस्त के घर गया था और बंद की वजह से वहां फंस गया.

हालांकि रजिया के लिए अकेले ये सब कर पाना आसान नहीं था. इसके लिए उन्हें बोधन जिले के असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर वी जयपाल रेड्डी से प​रमिशन लेनी पड़ी. परमिशन के बाद भी उन्हें कई जगहों पर पुलिस ने रोका. लेकिन चूंकि उनके पास स्पेशल पास था इसलिए दिक्कत नहीं आई. 

रजिया बेगम ने बताया कि मैंने अपनी स्थिति बोधन के एसीपी को बताई और उन्होंने मुझे यात्रा के लिए परमिशन लेटर दिया.

Post a Comment

0 Comments