Maharashtra: Bombay High Court के मुख्य न्यायाधीश बने न्यायमूर्ति दीपांकर दत्त, इस वजह हुई नियुक्ति...



Maharashtra: Bombay High Court के मुख्य न्यायाधीश बने न्यायमूर्ति दीपांकर दत्त, इस वजह हुई नियुक्ति...


मुंबई. कोलकाता हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता की नियुक्ति बॉम्बे हाई कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश पद पर हो गई है। गुरुवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनकी नियुक्ति पर मोहर लगा दी है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से उनका नाम सिफारिश के लिए गया था। वहीं हाई कोर्ट के मौजूदा मुख्य न्यायाधीश भूषण धर्माधिकारी का कार्यकाल 27 अप्रैल को समाप्ता हो रहा है। वहीं 55 वर्षीय न्यायाधीश दीपंकर दत्ता पिछले 14 वर्षों से कोलकाता हाई कोर्ट में स्थायी न्यायाधीश के रूप में सेवारत हैं।






2006 से कोलकाता हाई कोर्ट में हैं कार्यरत...


ध्यायाधीश दीपंकर दत्ता जहां कोलकाता उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायधीश दिवंगत सालिक कुमार दत्ता के पोते हैं तो वहीं वे सु्प्रीम कोकर्ट के पूर्व न्यायाधीश अमिताव रॉय के जेठ भी हैं। वहीं उन्होंने 1949 में एलएलबी की डिग्री के साथ ही अपनी प्रैक्टिस शुरू कर दी थी। मुख्यत: उन्होंने कोलकाता हाई कोर्ट में कई वर्षों तक वकालत भी की। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट और अन्य राज्यों की अदालतों में गठन और कानूनों के महत्वपूर्ण मामलों में भी कई तर्क दिए हैं। वहीं वे 22 जून 2006 से कोलकाता हाई कोर्ट मुख्य न्यायमूर्ति के पद पर कार्यरत हैं।


Post a Comment

0 Comments