लॉकडाउन: महाराष्ट्र में MCA CET 2020 परीक्षा स्थगित, जानें डिटेल





कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए देश में तीन मई तक लॉकडाउन घोषि‍त किया गया है. इसी को देखते हुए स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) सेल ने महाराष्ट्र MCA CET को स्थगित कर दिया है. MAH MCA CET 2020 परीक्षा 30 अप्रैल, 2020 को आयोजित होनी थी.


बता दें कि महाराष्ट्र में विश्वविद्यालय विभागों और संस्थानों के MCA पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए MAH MCA CET का आयोजन किया जाता है. लेकिन लॉकडाउन और मौजूदा स्थिति के आकलन के बाद परीक्षा को बाद में रीशेड्यूल किया जाएगा. कहा गया है कि आवेदकों के लिए नई तारीख के बारे में आधिकारिक वेबसाइट पर समय पर अपडेट किया जाएगा. इसलिए आप तीन मई के बाद तारीख जरूर चेक कर लें.

सीईटी सेल ने पहले भी एमएचटी सीईटी 2002 परीक्षा को स्थगित कर दिया था. MHT CET परीक्षा 13 अप्रैल से 23 अप्रैल, 2020 तक निर्धारित की गई थी. यह परीक्षा इंजीनियरिंग, फार्मेसी, कृषि आदि में स्नातक पेशेवर कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है.

CET सेल ने इन प्रवेश परीक्षाओं के लिए आवेदन की समय सीमा बढ़ाई है.

MAH B.P.Ed. CET 2020

MAH M.Ed. CET 2020

MAH B.Ed. M.Ed. Integrated Course CET 2020

MAH M.P.Ed. CET 2020

MAH BA/B.Sc. B.Ed. Integrated Course CET 2020

आवेदन की समय सीमा बढ़ाने और परीक्षाओं को स्थगित करने के अलावा, सीईटी सेल ने पहले भी एमएएच एमबीए सीईटी 2020 परीक्षा परिणाम की घोषणा को स्थगित कर दिया था. बता दें कि 31 मार्च को परीक्षा के परिणाम आने की उम्मीद थी, लेकिन टाल दिया गया. बता दें कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 25 मार्च को घोषित 21 दिन के लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ा दिया गया है. लॉकडाउन एक्सटेंशन का मतलब है कि शैक्षणिक संस्थान 3 मई तक बंद रहेंगे और प्रवेश परीक्षा में और देरी होगी.

Post a Comment

0 Comments