
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मोदी सरकार ने लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला लिया है. दो हफ्ते के लिए लॉकडाउन आगे बढ़ा दिया गया है. मतलब 3 मई से 17 मई तक इसे कर दिया गया है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार मोदी सरकार ने लॉकडाउन में कुछ छूट दी है. जैसे प्रवासी मजदूर अपने घर वापस जा सकते हैं. उनके लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएगी. ग्रीन और ऑरेंज जोन में कई तरह की रियायतें दी जाएंगी.
मसलन इस बार ई-कॉमर्स यानी ऑनलाइन डिलीवरी को छूट दी गई है. इन जोन में गैर-जरूरी सामानों की ऑनलाइन डिलीवरी पर छूट दी गई है. इसके साथ ही ग्रीन जोन में 50 फीसदी सवारी लेकर बसें चलाने की अनुमति दी गई है. ग्रीन जोन में बस डिपो में 50 फीसदी कर्मचारी ही काम करेंगे.
0 Comments