मेहंदी में मिलाएं ये 4 चीजें और फिर करें बालों में कलर, सफेद बालों से मिलेगा छुटकारा

मेथी दाना बालों को नेचुरल मजबूत व काला करता है. वहीं कॉफी पाउडर मेहंदी के रंग को और भी डार्क बनाता है.

बालों को कलर करना (Hair Dye) स्टाइल के साथ साथ एक फैशन ट्रेंड (Fashion Trend) भी बन गया है. पिछले कुछ समय से महिलाएं और पुरुष दोनों ही अपने बालों को अलग अलग तरीके से कलर करते हैं. कुछ लोग सफेद बालों (White Hairs) को छुपाने के लिए उन्हें कलर करते हैं तो कुछ लोग फैशन (Fashion) के लिए बालों को हाईलाइट (Highlight) करते हैं. बालों को हाईलाइट करना आजकल ट्रेंड में है लेकिन लॉकडाउन (Lockdown) के चलते सभी पार्लर (Parlour) और सैलून (Saloon) बंद हैं. ऐसे में लोगों को घर पर ही अपने बालों को कलर करना पड़ रहा है. बालों को कलर करने के लिए लोग मेहंदी, हेयर कलर या डाई का इस्तेमाल करते हैं लेकिन इसका असर कम समय तक ही रहता है. आइए हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताते हैं जिसे मेहंदी में मिलाकर बालों पर लगाने से उसका कलर लंबे समय तक टिका रहता है. आइए जानते हैं क्या हैं वो चीजें और कैसे आप उनका बालों पर इस्तेमाल कर सकते हैं.




मेहंदी को भिगोने के लिए पानी बनाने का तरीका


सामग्री-

पानी- 1 ग्लास

मेथी दाना पाउडर- 1 बड़ा चम्मच

कॉफी पाउडर- 1 बड़ा चम्मच

लौंग पाउडर- 1 बड़ा चम्मच


विधि

एक ग्लास पानी में मेथी दाना व कॉफी पाउडर डालकर 2 से 3 मिनट तक उबालें. फिर इसमें लौंग पाउडर मिलाकर 3 मिनट तक और उबालें. अब इसे ठंडा होने के लिए साइड में रख दें. मेथी दाना बालों को नेचुरल मजबूत व काला करता है. वहीं कॉफी पाउडर मेहंदी के रंग को और भी डार्क बनाता है. आपको बता दें कि लौंग पाउडर से बाल जड़ से मजबूत होते हैं.


मेहंदी बनाने का तरीका


सामग्री-

मेंहदी- 100 ग्राम

हिबिस्कस पाउडर (Hibiscus)- 1 बड़ा चम्मच

आंवला पाउडर- 1 बड़ा चम्मच

शिकाकाई पाउडर- 1 बड़ा चम्मच

कॉफी पाउडर- 1 बड़ा चम्मच


विधि

लोहे की कढ़ाही में मेहंदी, हिबिस्कस पाउडर, आंवला पाउडर, शिकाकाई पाउडर और कॉफी पाउडर को मिक्स करें. इसके लिए लोहे की कढ़ाही का ही इस्तेमाल करें क्योंकि इसमें मेहंदी अच्छी तरह ऑक्सीडाइज्ड हो जाती है. अब इसमें तैयार पानी को मिक्स करें और ओवरनाइट या 7 से 8 घंटे के लिए छोड़ दें.




ऐसे करें इस्तेमाल

सबसे पहले बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें ताकि सारी धूल-मिट्टी व ऑयल निकल जाए. ध्यान रखें कि अगर बाल वॉश नहीं करेंगे तो मेहंदी का रंग अच्छी तरह नहीं चढ़ेगा. बालों को धोने के बाद उसमें सिरम अप्लाई न करें. अब मेहंदी को बालों में अप्लाई करें और कम से कम 2 से 3 घंटे के लिए छोड़ दें. फिर इसे पानी से अच्छी तरह धो लें और ध्यान रखें कि मेहंदी के बाद शैंपू न लगाएं. साथ ही किसी भी प्रकार के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से बचें क्योंकि इससे कलर फेड हो सकता है. रात को सोने से पहले सरसों के तेल से अच्छे से चम्पी कर लें. इससे मेहंदी का रंग और भी पक्का हो जाएगा.

Post a Comment

0 Comments