क्रिकेट जगत के ऐसे 4 सबसे बड़े झूठ जिन पर लोग यकीन करते हैं।

खेल जगत से जुड़ी कई अफवाहें आए दिन सोशल मीडिया पर आती रहती हैं। ऐसे में इन सबसे दुनिया के सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक क्रिकेट भला कैसे बच सकता है। क्रिकेट जगत से जुड़ी कई अफवाहें सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती रहती हैं। आज हम आपको क्रिकेट जगत के ऐसे 4 सबसे बड़े झूठ के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन पर लोग यकीन करते हैं।


1. रिकी पोंटिंग के बैट में स्प्रिंग की कहानी




भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गए विश्व कप 2003 के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान रिकी पोंटिंग ने 121 गेंदों में 140 रनों की शानदार पारी खेलते हुए भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 359 रनों का विशाल स्कोर बनाया जिसके जवाब में भारतीय टीम 234 रनों पर ही ऑलआउट हो गयी और भारत यह मैच हार गया।




इस मैच के अगले ही दिन रिकी पोंटिंग के बैट से जुड़ी अफवाहों का बाजार गर्म हो गया और कहा जा रहा था कि पोंटिंग के बल्ले में स्प्रिंग लगी हुई थी और इसलिए वे इतने छक्के मार रहे थे। इस अफवाह को इतना सीरियस लिया गया कि पोंटिंग के बल्ले की जांच तक की गयी। इस बल्ले में ऐसे कुछ भी निकाला और पोंटिंग निर्दोष साबित हुए।


2. डिविलियर्स हैं कई खेलों में माहिर




दक्षिण अफ्रीका के महान बल्लेबाज और सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड अपने नाम रखने वाले एबी डिविलियर्स को लेकर अफवाह है कि वे क्रिकेट के अलावा भी कई देश के अलग-अलग खेल उच्च स्तर पर खेल चुके हैं। इन खेलों में रग्बी, बैडमिंटन, हॉकी, स्विमिंग और फुटबॉल जैसे बड़े खेल शामिल हैं। लेकिन आपको बता दें कि अपनी ऑटोबायोग्राफी में उन्होंने इन सब बातों का खंडन किया है। उन्होंने बताया है कि उन्होंने अपने कॉलेज के दिनों में हॉकी खेली है। इसके अलावा वे मनोरंजन के लिए फुटबॉल भी खेल लेते हैं लेकिन उन्होंने कभी उच्च स्तर पर इसे नहीं खेला। इसके अलावा उन्होंने कभी भी किसी भी स्तर पर रग्बी नहीं खेली।


3. क्रिस गेल के बल्ले में मैटल




बिग बैश लीग के दौरान क्रिस गेल अपने सुनहरे बल्ले को लेकर सुर्खियों में थे लेकिन उससे भी ज्यादा वे तब सुर्खियों में आ गए जब अफवाह उड़ी कि उनके बल्ले में मैटल लगा हुआ है। जब इस बल्ले की जांच हुई तब सामने आया कि इस बल्ले का सिर्फ रंग ही सुनहरा है और इसमें मैटल नाम की कोई भी चीज नहीं है।


4. रोज 5 लीटर दूध पीते हैं धोनी




भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने दमदार शॉट्स के लिए खूब फेमस हुए। कहा जाता है कि उनके शॉट्स में टाइमिंग से ज्यादा ताकत का इस्तेमाल होता है। विकेट के पीछे उनकी फुर्ती की तो पूरी दुनिया कायल है। धोनी के शुरुआत करियर के दौरान यह अफवाह उड़ी थी कि वे रोजाना 5 लीटर दूध पीते हैं। हैरानी की बात तो यह है कि काफी लोग आज भी इस बात को सच मानते हैं। लेकिन एक इंटरव्यू के दौरान धोनी ने इन सभी बातों को इनकार किया है।


Post a Comment

0 Comments