आज राज 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे PM मोदी, LOCKDOWN बढ़ाने को लेकर अटकलें तेज

आज राज 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे PM मोदी, Lockdown बढ़ाने को लेकर अटकलें तेज

   

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे. कोरोना संकट के बीच पीएम मोदी पांचवीं बार देश को संबोधित करेंगे. ऐसे में इस बात की अटकलें लगाई जा रही हैं कि पीएम लॉकडाउन बढ़ाने या हटान को लेकर कुछ ऐलान कर सकते हैं. हालांकि सोमवार को मुख्यमंत्रियों के साथ हुई बैठक में पीएम ने सभी राज्यों से लॉकडाउन को लेकर सुझाव मांगए हैं. पीएम ने 15 मई तक सभी मुख्यमंत्रियों से अपने सुझाव देने को कहा है. आपको बता दें कि 17 मई को लॉकडाउन 3 खत्म हो रहा है.   

गौरतलब है कि सोमवार को ही पीएम ने मुख्यमंत्रियों के साथ पांचवीं बार बैठक की थी और लॉकडाउन पर चर्चा किया. प्रधानमंत्री बनने के बाद से अब तक पीएम मोदी 11 बार देश को संबोधित कर चुके हैं. आज उनका 12वां संबोधन होगा.

कोरोना वायरस को लेकर प्रधानमंत्री मोदी के देश के नाम अब तक के सभी संबोधन


आठवां संबोधन: जनता कर्फ्यू
19 मार्च 2020 को रात 8 बजे पीएम मोदी कोरोना वायरस को लेकर देशवासियों को संबोधित किया. उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए रविवार को जनता कर्फ्यू का आव्हान किया. साथ ही उन्होंने कहा कि 22 मार्च को शाम पांच बजे, पांच मिनट तक तक उन सभी लोगों का ताली बजाकर धन्यवाद अर्पित करें, जो खतरा उठाकर आवश्यक कामों में लगे हैं.  

नौवां संबोधन: 21 दिनों का लॉकडाउन
24 मार्च को जब प्रधानमंत्री मोदी ने देश को संबोधित किया, तो उन्होंने कोरोना से मुकाबले के लिए देशवासियों से कुछ समय मांगा. रात आठ बजे अपने संबोधन में उन्होंने पूरे देश को 21 दिनों के लिए लॉकडाउन करने की घोषणा की.

दसवां संबोधन: मांगे नौ मिनट
कोरोना काल के दौरान प्रधानमंत्री ने 3 अप्रैल को तीसरी बार देशवासियों को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने लोगों से पांच अप्रैल को रात नौ बजे नौ मिनट के लिए घर की लाइट बुझाकर छत पर या बालकनी में दीये जलाने की अपील की. उन्होंने कहा कि हम प्रकाश की ताकत से कोरोना के अंधकार को मिलकर मात देंगे.

ग्यारवां संबोधन: लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ाया
प्रधानमंत्री मोदी ने 14 अप्रैल को 11वीं बार राष्ट्र को संबोधित किया. इस संबोधन में उन्होंने कोरोना के खिलाफ जंग में कदम आगे बढ़ाते हुए लॉकडाउन की अवधि बढ़ाकर 3 मई कर दी.

Post a Comment

0 Comments