संजय दत्त को लेकर उनके पत्नी मान्यता का यह बड़ा खुलासा, कहा- उम्र होने की वजह अब शांत हो चुके हैं...



 लॉक डाउन (lockdown) की वजह से पूरे देश का काम चौपट पड़ चुका है। इस जानलेवा वायरस का सबसे ज्यादा असर दिहाड़ी मजदूरों (Daily wage labourers) पर देखने को मिला। अचानक देश बंदी की वजह से कई दिहाड़ी मजूद बेरोजगार हो गए तो किसी ने कोरोना की मार की वजह से आत्महत्या भी कर ली। वहीं सिर्फ आम इंसान ही नहीं बल्कि कई बॉलीवुड सेलेब्स (Bollywood celebs) भी इस वक्त मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। जी हां, कई सेलेब्स कोरोना संकट में अपने घर से दूर हैं।


अपने घरवालों से अलग रह रहे हैं संजय दत्त
ऐसे में बॉलीवुड के बाबा संजय दत्त (Sanjay dutt) भी इनमें से एक हैं जो इस समय अपने घरवालों से अलग समय गुजर रहे हैं।


दरअसल, संजय दत्त की बीवी मान्यता (manyata dutt) और बच्चें इस समय दुबई में हैं जबकि संजय दत्त अपने घर मुंबई में अकेले रह रहे हैं। ऐसे में अपने घरवालों के बिना ये वक्त काटना संजय दत्त के लिए बेहद मुश्किल साबित हो रहा है।


पत्नी ने कही की संजय की तारीफ
वहीं हाल ही में एक इंटरव्यूज में उनकी पत्नी मान्यता ने कहा कि 'मेरी इच्छा थी कि काश मेरा पूरा परिवार लॉकडाउन में साथ होता। हम दो अलग-अलग देशों में ना होते। चीजें आसान होती और संजू अपने बच्चों के साथ एक बहुत ही शानदार समय बिता पाते।'


इसी के साथ मान्यता ने अपने पति की तारीफ करते हुए कहा कि 'संजू पहले से ज्यादा सांत हो गए हैं संजय। अब वो पूरी तरह से अपने गुस्से पर काबू रखते हैं। अब वो दो बच्चों के बाप भी हैं, तो शायद उम्र की भी इसमें भूमिका है।'


Post a Comment

0 Comments