जानें कौन है दिल्ली हिंसा के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद जामिया की प्रेग्नेंट छात्रा सफूरा जरगर

जानें कौन है दिल्ली हिंसा के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद जामिया की प्रेग्नेंट छात्रा सफूरा जरगर, जिसपर UAPA के तहत पुलिस से दर्ज किया है केस

नई दिल्लीदिल्ली हिंसा के आरोप में जामिया मिल्लिया इस्लामिया की  रिसर्च स्कॉलर सफूरा जरगर फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद है। सफूरा जरगर पर दिल्ली पुलिस ने उत्तरपूर्वी दिल्ली में सांप्रदायिक हिंसा भड़काने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। 10 अप्रैल 2020 को दिल्ली पुलिस की विशेष सेल द्वारा सफूरा को गिरफ्तार किया गया है। 21 अप्रैल 2020 को दिल्ली पुलिस ने सफूरा जरगर के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (UAPA) के तहत मामला दर्ज किया है। सफूरा जरगर को फरवरी में भी नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली के जाफराबाद मेट्रो स्टेशन से हिरासत में लिया गया था। सफूरा जरगर तीन महीने की प्रेग्नेंट हैं। दिल्ली पुलिस ने जब उन्हें 10 अप्रैल 2020 को गिरफ्तार किया तो वह प्रेग्नेंट थीं। 

पिछले कुछ दिनों से ट्विटर पर हैशटैग #SafooraZargar ट्रेंड में है

ट्विटर पर इन दिनों सफूरा जरगर की प्रेगनेंसी को लेकर विवाद छिड़ गया है। पिछले कई दिनों से सफूरा जरगर की प्रेगनेंसी को लेकर लोग सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोगों को कहना है कि प्रेग्नेंट महिला को दिल्ली पुलिस  ने गिरफ्तार कर अमानवीय बर्ताव किया है। तो वहीं कुछ लोगों को कहना है कि कानून सबसे ऊपर है। 

3 मई 2020 को बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने सफूरा जरगर को लेकर एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ''कृपया मेरे भाषण से उसकी (सफूरा जरगर) की प्रेगनेंसी को न जोड़ें। यह तरीका काम नहीं आएगा।'' 

Please don't connect her pregnancy with my speech

It doesn't work that way

— Kapil Mishra (@KapilMishra_IND)

कपिल मिश्रा ने यह ट्वीट, सलमान निजामी के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए किया था। सलमान निजामी सफूरा जरगर की रिहाई की मांग करते हुए लिखा था, एक्टिविस्ट सफूरा जरगर (गर्भवती) रमज़ान के दौरान जेल में है, दंगा भड़काने वाले कपिल मिश्रा जैसे लोग आजाद हैं। मोदी के INDIA में मुसलमान होना अपराध है। शर्म करो! 

इस दोनों ट्वीट के बाद सफूरा जरगर पिछले कुछ दिनों से ट्विटर पर फिर से चर्चा में हैं। 




सफूरा जरगर की प्रेगनेंसी को लेकर क्या हो रहा है विवाद

सफूरा जरगर को लेकर कई लोगों ने सोशल मीडिया पर दावा किया था कि उनकी शादी नहीं हुई है तो वह प्रेग्नेंट कैसे हैं। हालांकि इस बात में कोई सच्चाई नहीं है। ने सफूरा जरगर के पति के हवाले से लिखा है, उन्हें देश की कानून व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। सोशल मीडिया पर सफूरा जरगर की प्रेगनेंसी को लेकर टिप्पणी पर महिला के पति कहते हैं, ''मैं भी उन्हें जवाब देकर इन ट्रोल करने वालों गरिमा को बढ़ाना नहीं चाहता, वे वही करेंगे जो उनको आता है।''

सफूरा जरगर के पति ने कहा, हम उम्मीद कर रहे थे कि सफूरा को जल्द ही जमानत मिल जाएगी, लेकिन लॉकडाउन के कारण, पूरी मशीनरी धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। लेकिन हमें अपनी न्यायिक प्रणाली पर पूरा भरोसा है। 



Post a Comment

0 Comments