ट्रोलर नंबर वन अर्जुन के निशाने पर आईं अनन्या पांडे, एक्ट्रेस की ‘नो मेकअप’ पिक पर एक्टर ने किया ऐसा कमेंट



पूजा वर्मा 

‘ट्रोलिंग’ जैसा शब्द बॉलीवुड सितारों के लिए नया नहीं है। आए दिन सितारे सोशल मीडिया पर किसी ना किसी वजह से ट्रोल होते रहते हैं। लेकिन क्या हो अगर उन्हें अपनी ही इंडस्ट्री के किसी सदस्य की ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ जाए तो। चंकी पांडी की बेटी अनन्या पांडे अपनी एक ‘नो मेकअप’ पिक की वजह से ट्रोल हुई हैं। हैरानी की बात ये है कि अनन्या की ये ट्रोलिंग किसी और ने नहीं बल्कि ‘इश्कज़ादे’ अर्जुन कपूर ने की है।




अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर अपने फन्नी कमेंट्स की वजह से काफी फेमस हैं। अक्सर वो स्टार्स की पिक्चर्स पर कुछ ऐसे कमेंट्स कर जाते हैं कि सितारे हैरान रह जाते हैं, और फैंस हंस-हंस कर लोट पोट हो जाते है। एक बार फिर अर्जुन ने अनन्या के साथ कुछ ऐसा ही किया है।


दरअसल हाल ही में अनन्या पांडे ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ पिक्चर्स पोस्ट की थीं। बिना मेकअप वाली इन तस्वीरों में अनन्या काफी खूबसूरत दिख रही हैं। जैसे ही अनन्या ने अपना ये पोस्ट शेयर किया, उसपर तुरंत अर्जुन कपूर ने ‘ये फोटोशूट है’ लिखकर कमेंट कर दिया। जिसके बाद अनन्या ने भी अर्जुन के कमेंट पर ‘हां सच में’ कह कर रिप्लाई किया।




वैसे अर्जुन कटरीना कैफ और मलाइका अरोड़ा की भी सोशल मीडिया पर ऐसे ही अक्सर टांग खिंचाई करते रहते हैं। सोशल मीडिया पर इनका स्वीट बैंटर सभी का अटैंशन ग्रैब करता है। 


लॉकडाउन के दौरान करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम पर एक कोलाज पिक्चर पोस्ट की थी। जिसमें उनका पूरा गर्लगैंग सोता नज़र आ रहा था। इस तस्वीर को पोस्ट करते वक्त करीना ने लिखा था ‘दोस्त जो साथ में सोते हैं, हमेशा साथ रहते हैं’। 


करीना के इस पोस्ट को देख अर्जुन ने अपनी गर्लफ्रैंड मलाइका पर निशाना साध दिया था। अर्जुन ने कमेंट में लिखा कि ‘मलाइका तुम सोते हुए भी मुस्कुरा रही हो’। अर्जुन के इसी कमेंट पर मलाइका का भी तुरंत रिप्लाई आ गया था। मलाइका ने ‘तुम जानते हो मैं सोते हुए भी मुस्कुराती हूं’ वाला रिप्लाई देकर अर्जुन की बोलती बंद कर दी थी।


कटरीना कैफ भी अक्सर अर्जुन के हाथों ट्रॉलिंग का शिकार होती हैं। कटरीना के पोस्ट पर कमेंट कर अर्जुन उन्हें परेशान करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। कभी अर्जुन कटरीना की तस्वीर पर डेंडरफ वाला कमेंट कर देते हैं, तो कभी उनके दिए कैप्शन का ही मज़ाक उड़ा देते हैं।


यहां तक की अपने बर्थडे पर जब कटरीना ने कुछ बिकनी पिक्चर्स शेयर की थीं, तब भी अर्जुन के कमेंट्स ने कैट को परेशान कर दिया था। अर्जुन ने लिखा था कि ‘तुम कहां जा रही हो, ध्यान रखना कहीं खंबे से ना टकरा जाना’। इतना ही नहीं वरूण धवन के साथ मिलकर कटरीना के नाम से हेट क्लब भी चला चुके हैं अर्जुन। यहां तक कि लॉकडाउन के वक्त जब सभी स्टार्स अपने घरो में हैं, इन्होने अपने क्लब का नाम ‘#isolated r us’ रख दिया है। इस बात की जानकारी खुद कटरीना ने अपने इंस्टा पोस्ट के जरिए ही शेयर की थी।


इसके अलावा हाल ही में अर्जुन ने करीना की एक पिक्चर पर भी मज़ेदार कमेंट किया था। 7 अप्रैल को करीना ने इंस्टाग्राम पर एक अपनी एक पिक्चर शेयर की थी, जिसमें वो सिर पर हैट लगाए कुर्सी पर बैठी नज़र आ रही हैं। एटीट्यूट में बैठी करीना ने अपनी पिक्चर के कैप्शन में लिखा था कि ‘वो कहते हैं घर से काम करें’। करीना की इस फोटो पर उनकी गर्लगैंग की मेंबर मलाइका के ब्वॉयफ्रैंड अर्जुन ने कमेंट किया कि ‘आपके स्टैंडर्ड के हिसाब से अंडरड्रेस्ड’। करीना की इस तस्वीर पर कई सैलीब्रेटिज़ ने कमेंट किया था, लेकिन अपनी मज़ाकिया कमेंट से हर बार की तरह अर्जुन कपूर सभी का ध्यान खींच ले गए थे। 


अर्जुन इंस्टाग्राम पर अपनी बहनों खुशी और जाह्वनवी को भी नहीं बख्शते हैं, खुशी-जाह्वनवी को भी बड़े भईया की ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ता है। कई बार उनकी तस्वीरों का भी अर्जुन ने मजाक उड़ाया है। 


अर्जुन ने सोनम कपूर को भी नहीं छोड़ा। कई बार अर्जुन ने सोनम कपूर को कपड़ों का मजाक उड़ाया है। 


Post a Comment

0 Comments