
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली सबसे चर्चित सेलेब्रिटी कपल्स में शुमार किए जाते हैं। अनुष्का और विराट की कैमिस्ट्री देखते ही बनती हैं, दोनों अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोज शेयर किया करते हैं, जिनसे पता चलता है कि इनका रिश्ता कितना खूबसूरत है। अनुष्का के एक्स बॉयफ्रेंड रहे रणवीर सिंह भी दीपिका पादुकोण के साथ मैरिटल लाइफ खुशगवार तरीके से बिता रहे हैं। लेकिन, ‘बैंड बाजा बारात’ के को-स्टार्स अनुष्का और रणवीर सिंह, दोनों अपने करियर के शुरुआती दौर में रिलेशनशिप में रह चुके हैं। रणवीर सिंह ने साल 2010 में अनुष्का के साथ ‘बैंड बाजा बारात’ फिल्म की थी। रिपोर्ट्स के अनुसार रणवीर सिंह की बॉलीवुड में पहली रिलेशनशिप अनुष्का के साथ हुई थी।
‘बैंड बाजा बारात’ में रणवीर-अनुष्का की दिखी थी शानदार कैमिस्ट्री : ‘बैंड बाजा बारात’ फिल्म में अनुष्का वेडिंग प्लानर बनी थीं और फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह की कैमिस्ट्री दर्शकों को काफी इंप्रेसिव लगी थी। इस फिल्म में अनु्ष्का के साथ रणवीर सिंह ने भी अपनी एक्टिंग स्किल्स से दर्शकों को काफी इंप्रेस किया था। इस फिल्म में काम करते हुए दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी और नजदीकियां भी बढ़ने लगी थीं। करण जौहर के शो में उस दौरान दोनों शामिल हुए थे। दोनों ने रिलेशनशिप में होने से इनकार किया था, लेकिन दोनों की एक-दूसरे के साथ बेहतरीन अंडरस्टैंडिंग से चीजें समझी जा सकती थीं। रणवीर इस शो के दौरान इशारों में अनुष्का से बातें कर रहे थे। इसी पर अनुष्का ने कहा था, ‘मैं रणवीर को डेट नहीं करूंगी, क्योंकि वह Dirty Boy है।’ हालांकि दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे और एक-दूसरे के लिए पजेसिव भी थे, लेकिन इनकी रिलेशनशिप ज्यादा लंबी नहीं चल सकी।
इन बातों से रिलेशनशिप में पड़ी दरार :
आइफा अवॉर्ड्स के दौरान इनकी रिलेशनशिप में प्रॉब्लम्स आनी शुरू हो गईं। रिपोर्ट्स के अनुसार रणवीर सिंह ने आईफा अवॉर्ड्स में सोनाक्षी सिन्हा के साथ एक्ट किया और यह चीज अनुष्का को बिल्कुल रास नहीं आई। अनुष्का इस बात पर रणवीर सिंह पर भड़क उठीं कि वह सोनाक्षी सिन्हा के साथ कुछ ज्यादा ही फ्रेंडली नजर आ रहे थे। दोनों के बीच हो रहे इस झगड़े से आईफा में पहुंचने वाले मेहमानों भी वाकिफ थे। दोनों के बीच तनातनी जारी रही और पूरे आईफा फंक्शन के दौरान इन्होंने एक-दूसरे से बात नहीं की।
सूत्रों के अनुसार आपसी जलन इस रिलेशनशिप में दरार पड़ने की वजह बनी। जहां अनुष्का बड़े बैनर की फिल्में कर रही थीं, वहीं रणवीर अभी भी फिल्म इंडस्ट्री में खुद को स्थापित करने के लिए मशक्कत कर रहे थे। इस बात के भी चर्चे मीडिया में थे कि फिल्म ‘गोलियों की रासलीला: रामलीला’ के दौरान रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण के करीब आ गए और यही चीज अनुष्का के साथ उनके ब्रेकअप की वजह बनी।
रणवीर ने की थी अनुष्का शर्मा की तारीफ : साल 2013 के एक इंटरव्यू में रणवीर सिंह ने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि उनके बीच पहले की तरह बातें नहीं होतीं। साथ ही उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि वह अनुष्का शर्मा को मिस करते हैं। रणवीर सिंह के शब्दों में, ‘मैं उन्हें बहुत मिस करता हूं। वह बहुत प्यारी हैं। कई लोगों ने उन्हें गलत समझा है। कई लोग यह समझ नहीं पाते कि वह किस बैकग्राउंड से आती हैं और किस तरह की इंसान हैं।’
रणवीर ने बताया था अनुष्का शर्मा को ईमानदार : रणवीर सिंह ने अनुष्का की तारीफ करते हुए यहां तक कहा, ‘वह बहुत प्योर और ईमानदार इंसान हैं। यह अपने आप में बहुत बड़ी बात है। ईमानदारी से कहूं तो मैं ऐसे बहुत कम लोगों से मिला हूं, जो अपने दिल और आत्मा से इतने पवित्र होते हैं। जब मैं उनके बारे में गलत चीजें पढ़ता हूं, तो मुझे दुख होता है। मुझे अपने बारे में लिखी गलत चीजों के बारे में पढ़कर इतना बुरा नहीं लगता।’
0 Comments