नई नवेली दुल्हन बिलख बिलख कर रो रही थी, शादी को हुए थे कुछ दिन, मिली ऐसी खबर कि पूरा परिवार….



दुल्हन की अभी हाथों की मेहंदी भी नहीं छूटी थी कि सुहाग उजड़ गया तो हर कोई स्तब्ध रह गया। शादी के महज चार दिन बाद ही पति की मौत के कारण नव विवाहिता सदमें आ गई।


अचानक आई एक बुरी खबर ने सबको रुला दिया। सैनीपुरा निवासी युवक जितेन्द्र की शादी के चार दिन बाद ही संदिग्धावस्था में मौत हो गई। जितेन्द्र की शादी सात फरवरी को ही चेलासी निवासी एक युवती के साथ हुई थी।




वह नौ फरवरी को अपने साले की शादी में शरीक होने के लिए चेलासी आया हुआ था। वहां से वह बारात में गया था। डूंडलोद फाटक के पास रविवार देर रात एक व्यक्ति का शव मिला है। सूचना पर जीआरपी थाना सीकर के थानाप्रभारी रामकुमार मीणा मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के शव को कस्बे के राजकीय सामान्य चिकित्सालय पहुंचाया। जहां सोमवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। थानाप्रभारी रामकुमार मीणा ने बताया कि रविवार रात को करीब 12 बजकर चार मिनट पर डूंडलोद फाटक के पास पटरियों के निकट किसी युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली। इस पर वह मौके पर पहुंचे।


उन्होंने मृतक का शव नवलगढ़ के राजकीय सामान्य चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। मृतक के पास चेलासी स्टेशन से सीकर तक का टिकट मिला है। ऐसे में संभवतया युवक की ट्रेन से गिरकर मौत होना बताया जा रहा है। मृतक की पहचान मुकुन्दगढ़ थानान्तर्गत डूंडलोद के सैनीपुरा निवासी जितेन्द्र सैनी (27) के रूप में हुई है। सोमवार सुबह मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। अचानक हुई इस घटना से शादी के घर में कोहराम मच गया। हर कोई गमगीन हो गया।


Post a Comment

0 Comments