
बिहार: हर परिवार को उपलब्ध कराया जाएगा मास्क-साबुन, वार्ड सदस्य करेंगे वितरण. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
पटना: बिहार के हर जिले में हर परिवार को मास्क और साबुन देने को लेकर गाइडलाइन जारी किया है. पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव अमृतलाल मीणा ने नीतीश सरकार के निर्देशों को ध्यान में रखते हुए एक पत्र जारी किया है.
पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव ने कहा कि अधिकतम 20 रुपए का साबुन एक परिवार को देना है. साथ ही चार मास्क पर 80 रुपये अधिकतम खर्च करना होगा. एक मास्क की कीमत 20 रुपये से ज्यादा नहीं होगी.
उन्होंने कहा कि साबुन की खरीद स्थानीय स्तर पर होगी. लोगों को इस मास्क को जीविका दीदियों या खादी भंडार से खरीदना होगा. जिले के सभी प्रखंड में यह उपलब्ध कराया जाएगा.
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर दोनों जगह मास्क नहीं मिलता, तो खुद बनवाना होगा. मास्क और साबुन का वितरण वार्ड सदस्य की ओर से किया जाएगा. साबुन और मास्क पर आनेवाला खर्च पंचम वित्त आयोग की राशि से होगा.
0 Comments