कोरोना वायरस की वजह से आज दुनिया के हर कोने में क्रिकेट ठप पड़ा है और इसी बीच आईपीएल को भी पोस्टपोंड किया गया है।

कुछ दिनों पहले श्रीलंका ने भी आईपीएल की मेजबानी की इच्छा जताई थी लेकिन बीसीसीआई ने इन खबरों का खंडन कर दिया लेकिन हाल ही में यूएई ने आईपीएल की मेजबानी करने की इच्छा जताई है हालांकि बीसीसीआई ने अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं लिया।

क्योंकि किसी भी तरह कि इंटरनैशनल उड़ान को इस वक्त रद्द किया जा चुका है और देश के किसी भी कोने में इंटरनेशनल कुणाल ने नहीं भरी जा रही इसी कारण से बीसीसीआई ने यह फैसला नहीं लिया।

आईपीएल का 13वां सीजन पहले 29 मार्च से शुरू होने वाला था मगर पहले इसे 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया उस समय देश 14 अप्रैल तक लॉकडाउन था मगर इसके बाद सरकार ने लॉकडाउन को 3 मई तक के लिए बढ़ाया, जिसके बाद बीसीसीआई ने आईपीएल को अनिश्चितकालीन समय तक के लिए टाल दिया।
0 Comments