नई दिल्ली । पूरी दुनिया इस समय कोरोना की मार से पीड़ित है । दुनिया के कई देशों की अर्थव्यवस्था इस वायरस के चलते हिल गई है । भारत भी इससे अछूता नहीं रहा है । अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए भारत सरकार ने भी कई कठोर निर्णय लिए हैं । पिछले दिनों देश के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) को अगले साल तक टालने के बाद अब केंद्र सरकार ने जनरल प्रॉविडेंट फंड (GPF) के ब्याज दरों में कटौती का फैसला लिया है । इसके साथ ही सरकार ने ई ब्याज दरों की अधिसूचित भी जारी कर दी है ।
जानकारी के मुताबिक , सरकार ने अपने राजस्व को बढ़ाने के लिए कुछ फैसले लिए हैं । इसी क्रम में 1 अप्रैल 2020 से 30 जून 2020 तक GPF और दूसरे फंड पर 7.1% ब्याज मिलेगा , हालांकि पिछली तिमाही तक यह ब्याज दर 7.9 फीसदी हुआ करती थी।
बता दें कि देश में जनरल प्रोविडेंट फंड (GPF ) की ब्याज दर तिमाही आधार पर तय होती है। GPF सिर्फ सरकारी कर्मचारियों के लिए है । असल में यह एक तरह की रिटायरमेंट प्लान होता है । सरकारी कर्मचारी अपनी सैलरी का 15 फीसदी तक GPF खाते में योगदान कर सकते हैं ।
0 Comments