वो मुझे बॉलीवुड से बाहर फेंक देंगे.. इस पोस्ट में कौन सा कड़वा सच बताना चाह रहे थे सुशांत सिंह राजपूत?

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है


मुंबई. बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने रविवार को अपने मुंबई स्थित फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या (Sushant Singh Rajput Suicide) कर ली. उनके इस कदम से पूरा बॉलीवुड और टीवी जगत सन्न है. हर कोई सोशल मीडिया (Social Media) के जरिए उनके निधन पर शोक व्यक्त करता नजर आ रहा है. वहीं सुशांत के आत्महत्या के कदम पर हर कोई हैरान है. किसी को ये समझ नहीं आ रहा कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि सुशांत ने अपनी बहुमूल्य जिंदगी खत्म कर दी. इस सवाल का जवाब ढूंढ़ने के लिए उनसे जुड़ी कई पुरानी बातें सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं. हाल ही में सुशांत का एक ट्वीट (Tweet) वायरल हो रहा है, जिसमें वो चौंकाने वाली बातें करते दिख रहे हैं.

दरअसल, ट्विटर पर  सुशांत की फैन से बातचीत का एक स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है, जो उन्होंने काफी पहले ट्वीट के जरिए की थी. इस स्क्रीनशॉट में दिख रहा है कि वो बॉलीवुड से बाहर फेंके जाने की बात कर रहे हैं.




काफी पहले सुशांत सिंह राजपूत की किसी फिल्म को लेकर एक फैन ने ट्वीट किया था, जो कुछ इस तरह था- 'ओह नो! इस फिल्म में भी आपका कैरेक्टर मर जाएगा? मैं बड़ी स्क्रीन पर ऐसा नजारा नहीं देख सकूंगी. आपके पास इंडस्ट्री में सबसे बड़ा दिल है. आपके जैसे इंसान की उम्र लंबी होनी चाहिए.'


Barun Hazra@BarunHazra18

#Kangana was 101% right.
Bollywood is truly so shallow with starkids. No matter how much talent n merit you poses if you're an outsider you will be harassed by those movie mafias.
Shame on such industries where talent and merit are neglected.#SushantSinghRajput



स्क्रीनशॉट में दिख रहा है कि इस ट्वीट का जवाब देते हुए सुशांत लिखते हैं कि- 'अरे!! लेकिन अगर आप देखेंगी नहीं तो वो मुझे बॉलीवुड से निकाल बाहर करेंगे. मेरा कोई गॉडफादर नहीं है, मैंने आप सभी को अपना गॉड और फादर बनाया है. अगर आपकी इच्छा हो तो प्लीज इसे देखिए, मैं बॉलीवुड में सर्वाइव कर पाऊंगा. बहुत सारा प्यार और सम्मान'... इस पोस्ट के साथ सुशांत ने कई इमोजी भी शेयर की हैं.

𝕄ℝ 𝕊𝕂ℝ@BaabuSKR

Why everyone is opposite of #SushantSinghRajput in bollywood #Nepotism is alive in bollywood




उस वक्त भले ही उन्होंने ये बात हल्के मूड में बोली होगी लेकिन आज ये सभी को बहुत भारी शब्द लग रहे हैं.

Post a Comment

0 Comments