खुलेंगे स्कूल-कॉलेज: सरकार ने किया ये बड़ा ऐलान, आ गई तारीख



नई दिल्ली : स्कूलों को लेकर बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों की बेचैनी को कम करते हुए मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश निशंक पोखरियाल ने कहा है कि स्कूलों और कॉलेजों को अगस्त 2020 के बाद फिर से खोला जाएगा। जहां तक संभव है कि 15 अगस्त 2020 के बाद से ही शैक्षणिक संस्थान खोले जाएं।


बता दें, इसी सिलसिले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एचआरडी मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक को स्कूल पुनः खोलने की योजना पर पत्र लिखा था। तो इसी कड़ी में इस बात की जानकारी उन्होंने कल ट्वीट के माध्यम से ये जानकारी दी थी।


Manish Sisodia

✔@msisodia

समय आ गया है कि कोरोना के सहअस्तित्व को स्वीकार करते हुए देश में स्कूलों की भूमिका नए सिरे से तय की जाय...

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री @DrRPNishank जी को मेरा पत्र



स्कूलों की भूमिका पाठ्यपुस्तकों तक सीमित नहीं


उन्होंने अपने इस पत्र में लिखा “समय आ गया है कि कोरोना के सहअस्तित्व को स्वीकार करते हुए देश में स्कूलों की भूमिका नए सिरे से तय की जाए।”


आगे उन्होंने कहा, स्कूलों को साहसिक भूमिका के लिए तैयार नहीं किया गया तो यह हमारी ऐतिहासिक भूल होगी, स्कूलों की भूमिका पाठ्यपुस्तकों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि बच्चों को जिम्मेदार जीवन जीने के लिए तैयार करने की होगी।


गौरतलब महामारी कोरोना वायरस के कारण देशभर के स्कूल मार्च महीने से बंद है। ऐसे में स्कूल-कॉलेज और कोचिंगों द्वारा ऑनलाइन पढ़ाई करवाई जा रही है।


Post a Comment

0 Comments