जी हां ऐसा एक मामला बिहार के नवादा जिले का है। यहां एक महिला ने पांच-पांच निकाह किया। इतने निकाह के बाद उसका दिल एक बार फिर उसके ही देवर पर आ गया और वह अपने पांचों पतियों को छोड़कर देवर के साथ भाग गई। महिला बीते दो दिन से अपने देवर के साथ उसके घर में रह रही थी और उन दोनों से विवाह करने का मन बना लिया था।
बता दें कि महिला का उसके देवर से बीते छह महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था उसके पांचों पतियों में नाराजगी थी। महिला के देवर के साथ रहने की जानकारी जब उसके पतियों को हुई तो वह सब उसे पकड़ने के लिए वहां पहुंच गये जहां वह अपने प्रेमी के साथ रह रही थी। प्रेमी के घर के बाहर पहुंच कर सबने हंगामा करना शुरू कर दिया और गांव वालों की मदद से उन दोनों को घर से बाहर निकाला गया, इसके बाद सबने मिलकर महिला और उसके प्रेमी देवर की जूतों चप्पलों से खूब पिटाई की गयी।
महिला को घुमाया गांव
महिला के उम्र 35 वर्ष के आसपास है। महिला पहले भी पांच निकाह कर चुकी थी और अब वह अपने देवर के साथ निकाह करना चाहती थी। लेकिन महिला की इस करतूत का पता जब खटांगी, रजौंध और जमुगाय गांव में रह रहे इसके पतियों को चला तो सबने मिलकर उसे सबक सिखाने का फैसला किया, महिला के पतियों ने इसे सजा देने के मकसद से एक तुगलकी फरमान जारी किया और महिला और उसके प्रेमी के बाल ही कटवा कर दोनों को पूरे गांव में घूमाया गया। जैसे ही इस घटना की सूचना पुलिस को लगी तो पंचायत को बुलाया गया और मामले को हल करने की कोशिश की गई। इस मामले की जांच अब सिरदला थानाध्यक्ष आशीष कुमार मिश्रा कर रहे हैं।
0 Comments