करण जौहर और आलिया भट्ट के सपोर्ट में आई स्वरा भास्कर, ट्रोलर्स को दिया ये जवाब

 बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह की मौत के बाद पहले तो सोशल मीडिया पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक एक्टर्स ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद से सोशल मीडिया पर बॉलीवुड को लेकर बहस छिड़ी हुई है और सेलेब्स से लेकर आम दर्शक तक 'बॉलीवुड की गंदी राजनीति' पर बात कर रहे हैं। इसी क्रम में कई स्टार्स को नेपोटिज्म को लेकर ट्रोल भी किया जा रहा है और सोशल मीडिया पर एक बहस छिड़ गई है।

इसी क्रम में करण जौहर और आलिया भट्ट को भी ट्रोल किया जा रहा है और उनके पुराने वीडियो, स्टेटमेंट शेयर किए जा रहे हैं। दो दिन से ट्रोलर्स का सामना कर रहे करण जौहर और आलिया भट्ट के समर्थन में स्वरा भास्कर आ गई हैं। स्वरा भास्कर ने अब करण जौहर के समर्थन में ट्वीट करते हुए ट्रोलर्स को जवाब दिया है। स्वरा ने अपने जवाब में यूजर्स को सुशांत सिंह राजपूत की मौत की भड़ास में करण जौहर को निशाना ना बनाने के लिए कहा है।

Parts of India Twitter blaming and for the tragic suicide of Sushant - for some silly game played on a frivolous and pointless chat show (that All those people who are now abusing Bollywood nepotism lapped up) is both the height of idiocy and hypocrisy! 1/n

— Swara Bhasker (@ReallySwara)


उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है- 'भारत के कुछ हिस्सों में ट्विटर पर सुशांत की दुखद आत्महत्या के लिए करण जौहर और आलिया भट्ट को दोषी ठहरा रहे हैं, वो भी एक मूर्खतापूर्ण और व्यर्थ चैट शो पर खेले गए कुछ मूर्खतापूर्ण खेल की वजह से, (यह उन लोगों के लिए जो बॉलीवुड नेपोटिज्म को गालियां दे रहे हैं) दोनों ही मूर्खता और पाखंड की ऊपर का स्तर है।'

Sushant didn’t leave a note. We don’t know what he went thru. We don’t know the cause. STOP taking out ur frustration using the pain of a troubled person. He didn’t leave a note! Get it? He didn’t want to talk about it. He’s gone. Let him have his peace & his family privacy. 2/n

— Swara Bhasker (@ReallySwara)


अगले ट्वीट में स्वरा ने लिखा- 'सुशांत ने कोई नोट नहीं छोड़ा। हम नहीं जानते कि उसके साथ क्या हुआ। हमें इसका कारण पता नहीं है। एक परेशान व्यक्ति के दर्द का उपयोग करते हुए उस कुंठा को बाहर निकालना बंद करें। उन्होंने एक नोट नहीं छोड़ा! वह इसके बारे में बात नहीं करना चाहता था। वह चला गया। उसे अपनी शांति और अपने परिवार की निजता दें।' 

Post a Comment

0 Comments