नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। इस बीच देश के लिए एक राहत की खबर है। देश में पहली बार कोरोना से ठीक हुए मरीजों की संख्या, एक्टिव केस से ज्यादा हो गई है। देश में पहली बार कोरोना ग्रस्त होकर ठीक हो चुके लोगों की संख्या ऐक्टिव केसेज से ज्यादा हो गई है।
बुधवार सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 1,33,632 है, जबकि स्वस्थ हुए लोगों का आंकड़ा बढ़कर 1,35,206 हो गया है। इस तरह स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 50 फीसदी से उपर पहुंच गई है। कोरोना के कुल मामलों की संख्या 2.76 लाख से ज्यादा हो गई है।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 9,985 नए मामले सामने आए हैं। इसी दौरान देश में 279 कोविड मरीजों की मौत हो गई। बुधवार सुबह 9 बजे तक भारत में कोरोना के कुल 2,76,583 केस थे। कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 7,745 तक पहुंच गई है।
0 Comments