सुशांत सिंह के निधन के बाद अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के लिए आई ये बुरी खबर

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच ही अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के लिए बुरी खबर आई है। 
बुरी खबर ये है कि सीएम उद्धव ठाकरे के ससुर माधव पाटणकर का आज एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। चिकित्सकीय केंद्र के एक अधिकारी ने इस प्रकार की जानकारी दी है। 

वहीं शिवसेना के एक वरिष्ठ नेता ने भी इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि 76 वर्षीय पाटणकर काफी समय से बीमार थे और किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। 

मुख्यमंत्री की उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे के पिता के निधन पर एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। वहीं महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भी चि_ी लिखकर माधव पाटणकर के निधन पर संवेदना व्यक्त की है। 

गौरतलब है कि यह समय मुम्बई के लिए अच्छा बीतता हुआ नजर नहीं आ रहा है। कोरोना वायरय संक्रमण के बीच ही बॉलीवुड के कई कलाकार भी इस दुनिया को छोड़ चुके हैं। रविवार को बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली थी। 

Post a Comment

0 Comments