जहरीले सैनिटाइजर साजिश का खुलासा, CBI ने सभी राज्यों को किया अलर्ट



नई दिल्ली। कोरोना संकट के बीच हैंड सैनिटाइजर लोगों को वरदान साबित हो रहा है हर व्‍यक्ति सैनिटाइजर का उपयोग कर रहा है ऐसे में हैंड सैनिटाइजर की मांग बड़ रही है वही संकट के बीच देश में कई धोखाधड़ी करने वाला गिरोह सक्रिय हो गए हैं। ये लोगों को हैंड सैनिटाइजर के नाम पर जहरीला मेथेनॉल बांट रहा है। यही नहीं पीपीई किट, मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के नाम पर भी धोखाधड़ी शुरू हो गई है। इंटरपोल से मिले इस इनपुट के आधार पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की पुलिस को अलर्ट जारी किया है।


सीबीआई को मिली जानकारी के अनुसार कई गिरोह कोविड-19 अस्पतालों में बढ़ती भीड़ और संसाधनों की कमी का फायदा भी उठाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे गिरोह पीपीई किट व अन्य प्रोटेक्टिव गियर्स के नाम पर फर्जी सामान बेचने का कारोबार कर रहे हैं। सीबीआई के मुताबिक कोविड-19 से जुड़े मेडिकल उपकरण की खरीददारी करने वाले अस्पतालों व अन्य संगठनों के साथ ऑनलाइल बुकिंग के नाम पर भी ठगी की जा रही है।


ऐसा गिरोह ऑनलाइन पेमेंट होने के बाद कोई उपकरण नहीं भेजता है। ईरान में भी लोगों को कोरोना के इलाज के नाम पर मेथेनॉल पिला दिया गया था। इसमें 728 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। सीबीआई को आशंका है कि भारत में भी ऐसी हरकतें करने की कोशिश हो सकती है।


Post a Comment

0 Comments