यूपी के कानपुर में पिछले हफ्ते 8 पुलिसकर्मियों की बेरहमी से हत्या करके फरार आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे (Vikas Dubey) को मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में महाकाल के दर्शन के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया. विकास दुबे (Vikas Dubey Arrested) को देखने के बाद जिस सेक्युरिटी गार्ड को शक हुआ था, उसने अपनी पूरी बात कैमरे के सामने बताई. महाकाल मंदिर में ड्यूटी के दौरान मौजूद सेक्युरिटी गार्ड लखन यादव ने बताया कि गैंगस्टर विकास दुबे को उसने देखा और अपने विभाग के लोगों की इसकी जानकारी दी. इस खबर पर पूरे देश से खूब रिएक्शन आ रहे हैं. मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन अतुल खत्री (Atul Khatri) ने भी इसको लेकर ट्वीट किया है, जो खूब वायरल हो रहा है.
अतुल खत्री (Atul Khatri) ने विकास दुबे (Vikas Dubey) की गिरफ्तारी पर शर्त लगाने का चैलेंज देते हुए ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा है: '10 रुपये की शर्त? विकास दुबे 2024 लोकसभा चुनाव के लिए खड़ा होगा." अतुल खत्री के इस ट्वीट पर खूब रिएक्शन आ रहे हैं. बता दें कि अतुल खत्री एक भारतीय स्टैंड-अप कॉमेडिय हैं. उन्हें सीएनएन-आईबीएन द्वारा शीर्ष भारतीय कॉमेडियन के रूप में दर्जा दिया गया था. और वह हांगकांग अंतर्राष्ट्रीय कॉमेडी महोत्सव में प्रदर्शन करने वाले एकमात्र भारतीय थे.
0 Comments