बड़ी खबर: 5 लाख का ईनामी हिस्ट्रीशीटर विकास दूबे को UP STF ने किया ढेर

आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मास्टरमाइंड विकास दुबे के एनकाउंटर की खबर है. सूत्रों ने दावा किया है इस एनकाउंटर में गंभीर रूप से घायल हुए विकास दुबे की मौत हो गई है. फिलहाल, आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. विकास दुबे को स्ट्रेचर पर लाला लाजपत राय हॉस्पिटल में लाया गया है.

गौरतलब है कि विकास दुबे को कानपुर ला रही एसटीएफ के काफिले की गाड़ी आज सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसा कानपुर टोल प्लाजा से 25 किलोमीटर दूर हुआ. बताया जा रहा है कि जब गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई, उस समय विकास दुबे भाग निकला. घटनास्थल से सात से आठ किलोमीटर की दूरी पर विकास दुबे और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है.

इस मुठभेड़ के दौरान विकास दुबे के मारे जाने की खबर है. अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

कैसे हुआ हादसा

हादसे को लेकर यूपी एसटीएफ के अफसर अभी कुछ बोलने से बच रहे हैं, लेकिन माना जा रहा है कि तेज बारिश और गाड़ी की रफ्तार तेज होने की वजह से गाड़ी पलट गई है. मीडिया की नजर से विकास दुबे को बचाने के लिए गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी. फिलहाल क्राइम स्पॉट पर किसी को जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है.


Post a Comment

0 Comments