आलिया भट्ट
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और करण जौहर इन दिनों फैंस के निशाने पर है। लोगों का आरोप है कि करण जौहर नेपोटिज्म को बढ़ावा देते है। इन भी बातों से परेशान होकर करण ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली है। सूत्रों की मानें तो इसका असर उनकी फिल्मों पर पड़ने वाला है। इस बीच खबर सामने आ रही है कि आलिया भट्ट ने करण जौहर की फिल्म करने से इनकार कर दिया है। दरअसल, करण जौहर (Karan Johar) आलिया भट्ट को अपनी फिल्म में अरुणिमा सिन्हा के रोल के लिए कास्ट करना चाहते थे, लेकिन इस रोल को करने के लिए आलिया भट्ट ने इनकार कर दिया।
ये पहली बार है, जब आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने करण जौहर की किसी ऑफर को ठुकराया हो। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन से आलिया भट्टा का यूं दूरी बना लेना इस ओर संकेत करता है कि उनपर लोगों का दवाब किस कदर है। आपको बता दें कि आलिया अक्सर कई प्रोजेक्ट्स करण जौहर के सलाह से ही अप्रूव करती है। माना जा रहा है कि आलिया भट्ट के रोल ठुकराने के बाद अब ये ऑफर सारा अली खान या फिर जान्हवी कपूर के झोली में जा सकती है।
कौन है अरुणिमा सिन्हा
अरुणिमा सिन्हा (Arunima Sinha) एक पर्वतारोही है। अरुणिमा सिन्हा ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर अपना परचम लहराया। खास बात ये है कि उन्होंने ये सफलता सिर्फ अपने एक पैर के बल पर हासिल की। दरअसल, अरुणिमा सिन्हा का एक पैर नहीं है। बावजूद इसके उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और एवरेस्ट की चोटी पर चढ़कर फतह हासिल की।
0 Comments