अजब : लाश का फोटो ले रहा था फोटोग्राफर ‌कि अचानक मृत बोल ऊठा!

किराए के घर में अकेले रहते हैं केरल के एर्नाकुलम में एक फोटोग्राफर अस्पताल के बाहर एक मृतक का फोटो खींच रहे थे। उस समय पुलिस पेपरवर्क कर रही थी। इतने में अचानक कुछ आवाज हुई। इस आवाज से फोटोग्राफर को शक हुआ। जब फोटोग्राफर उस मृतक के पास गए तो उस समय उस शव से धीरे से आवाज आ रही थी। उन्होंने इस बात की जानकारी तुरंत ही पुलिस को दी। उसके बाद जिन्हें मरा समझ लिया गया था दरअसल वह जीवित थे। अब उनकी उपचार आईसीयु में चल रही है। फोटोग्राफर टोमी थोमस को एर्नाकुलम जिले के कालामस्सेरी विस्तार की एदाथाला पुलिस ने एक मृत व्यक्ति का फोटो लेने के लिए बुलाया था। उसे मृत समझा जा रहा था, उसका नाम है सिवादासन। पुलिस ने यह समझ लिया था कि सिवासादन अब जीवित नहीं हैं। सिवादासन के जैसे ही नजदीक जाकर टोमी ने देखा तो जिसे मृत समझा जा रहा था उसे बोलता हुआ पाया गया। इसके बाद पुलिस ने सिवादासन को त्रिशूर की जुबली मिशन अस्पताल में भर्ती कराया। अब सिवादासन आईसीयु में हैं। अस्पताल के चिकित्सकों




किराए के घर में अकेले रहते हैं

केरल के एर्नाकुलम में एक फोटोग्राफर अस्पताल के बाहर एक मृतक का फोटो खींच रहे थे। उस समय पुलिस पेपरवर्क कर रही थी। इतने में अचानक कुछ आवाज हुई। इस आवाज से फोटोग्राफर को शक हुआ। जब फोटोग्राफर उस मृतक के पास गए तो उस समय उस शव से धीरे से आवाज आ रही थी। उन्होंने इस बात की जानकारी तुरंत ही पुलिस को दी।

उसके बाद जिन्हें मरा समझ लिया गया था दरअसल वह जीवित थे। अब उनकी उपचार आईसीयु में चल रही है।

फोटोग्राफर टोमी थोमस को एर्नाकुलम जिले के कालामस्सेरी विस्तार की एदाथाला पुलिस ने एक मृत व्यक्ति का फोटो लेने के लिए बुलाया था। उसे मृत समझा जा रहा था, उसका नाम है सिवादासन। पुलिस ने यह समझ लिया था कि सिवासादन अब जीवित नहीं हैं।

सिवादासन के जैसे ही नजदीक जाकर टोमी ने देखा तो जिसे मृत समझा जा रहा था उसे बोलता हुआ पाया गया। इसके बाद पुलिस ने सिवादासन को त्रिशूर की जुबली मिशन अस्पताल में भर्ती कराया। अब सिवादासन आईसीयु में हैं।

अस्पताल के चिकित्सकों ने कहा कि यदि टोमी ने योग्य समय पर सिवादासन की आवाज नहीं सुना होता तो वह अब तक मर गये होते।

सिवादासन पलक्कड में कालामस्सेरी के पास एक किराए के घर में अकेले रहते हैं। रविवार को कोई सिवादासन को मिलने के लिए घर आया था।

48 वर्षीय टोमी थॉमस ने स्थानीय मीडिया को जानकारी दी कि वे पिछले 25 वर्षों से पुलिस विभाग के लिए ऐसी फोटोग्राफी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं जब सिवादासन के घर गया तो वह मुंह के बल से नीचे गिरे हुए पाए गए। उनके मुंह से खून निकल रहा था। वह बेड के कोने के साथ टकराए थे। सिर का घाव और खून जम गया था। रुम में पूरा उजाला नहीं था। इसलिए मैं सिवादासन की ओर झुका जिससे दीवार पर लगी लाइट की स्वीच को दबा सकूं। उसी समय मुझे सिवादासन की आवाज सुनाई दी। मैंने दो बार कान लगाकर सुना तो वो वही आवाज था जो लोगों के सोते समय आती है।

मैं तुरंत पुलिस वालों के पास दौड़ गया कि ये व्यक्ति तो जीवित है। उसके बात पुलिस और मैं दोनों मिलकर सिवादासन को सीधा करके उनकी नब्ज चेक करने लगे। सिवादासन को तुरंत एम्बुलेंस में ले जाकर अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में पता चला कि सिवादासन को हाई ब्लडप्रेशर है। जिससे वह अटैक के कारण गिर गए थे। बेड के कोने पर गिरने से उनके सिर में अधिक चोट लगी थी। अब वह अच्छे हैं और उनका उपचार किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments