बच्चन परिवार के बाद अब पटौदी खानदान के घर घूसा कोरोना, सारा ने किया

च्चन परिवार के बाद अब बॉलीवुड के पटौदी खानदान के घर में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। जा हां, बीती रात सारा अली खान (sara ali khan) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक मैसेज शेयर किया जहां उन्होंने बताया कि उनके घर का ड्राइवर कोरोना से संक्रमिता पाया गया है। 

सारा का ड्राइवर निकला कोरोना पॉजिटिव
सारा ने अपने पोस्ट में लिखा कि 'मैं आप लोगों को बताना चाहती हूं कि हमारे ड्राइवर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट मिलते ही बीएमसी को सूचना दी गई और बाद में ड्राइवर को क्वारनटीन सेंटर में भेज दिया गया। सारा अली खान ने लिखा, मेरे परिवार के लोग और घर के सारे स्टाफ की रिपोर्ट निगेटिव आई है। हम सभी लोग जरूरी एहतियात बरत रहे हैं। बीएमसी की ओर से दी जा रही गाइडलाइंस के लिए धन्यवाद।'

बच्चन फैमिली के सपंर्क में आए 54 लोग
वहीं शनिवार देर रात चौंका देने वाली खबर सामने आई कि बिग बी कोरोना से संक्रिमित पाए गए हैं जिसके बाद पूरे बच्चन परिवार का कोरोना टेस्ट किया गया। ऐसे में जया बच्चन के अलावा बिग बी के परिवार से अभ‍िषेक बच्चन (Abhishek bachchan) , ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) और उनकी बेटी आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan) भी कोरोना पॉजिट‍िव पाई गईं। 

वहीं अब इसके बाद जितने लोग पिछले कुछ दिनों में बच्चन फैमिली के संपर्क में आए, उन सभी का कोरोना टेस्ट किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, BMC द्वारा 54 लोग का कोरोना टेस्ट किया जाएगा जिनमें से अभी तक 28 लोगों के सैंपल ले लिए गए हैं और जल्द ही उनकी रिपोर्टस भी सामने आ जाएगी है। 


Post a Comment

0 Comments