इतिहास अपने आप में एक बड़ी गाथा हैं जिसके बारे में जितना जाना जाए वह कम हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही अनोखी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां की सच्चाई रूह कंपा देने वाली हैं। हम बात कर रहे हैं पोम्पई नाम के शहर की जहां रहने वाले इंसान से लेकर जानवर तक सभी पत्थर के बन गए थे। अब आपके मन में ये सवाल आया होगा आखिर ऐसा क्यों होता है तो चलिए जानते है,,,,
1940 साल पहले पोम्पई आबाद हुआ करता था। सन् 79 में यहां एक ऐसी भयानक घटना घटी थी कि एक झटके में ही पूरा का पूरा शहर तबाह हो गया था। इस जगह से वैज्ञानिकों को कई ऐसे सबूत मिले हैं, जिसके आधार पर वह कहते हैं कि शायद ही उस समय यहां कोई इंसान बच पाया होगा। लेकिन कुछ साल पहले यहां खुदाई में पुरातत्व विभाग को एक घोड़े का शरीर और उसका कवच मिला था, जो पत्थर के बन गए थे। इसके अलावा यहां से एक आदमी का दिमाग भी मिला था, जो शीशे का बन गया था।
दरअसल, पोम्पई के करीब नैपल्स की खाड़ी में एक ज्वालामुखी है, जिसका नाम माउंट वसूवीयस है। 79 ईस्वी में यह ज्वालामुखी अचानक फट गया था, वैज्ञानिकों को मानना है कि पोम्पई में रह रहे लोग जब तक शहर को छोड़कर कहीं भाग पाते, तब तक ज्वालामुखी के लावा ने यह के लोगो को अपने चपेट में ले लिया, बाद में जब तापमान गिरने की वजह से लावा ठोस रूप में आ गया तो इंसानों का शरीर भी पत्थर का बन गया।
0 Comments