नई दिल्ली । आखिरकार कांग्रेस ने अपने एक और दिग्गज नेता को साइड कर दिया है । राजस्थान कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शुमार सचिन पायलट को उनके उपमुख्यमंत्री और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष पद से बर्खास्त किए जाने के बाद पायलट की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है । उन्होंने अपने ट्वीटर प्रोफाइल से जहां कांग्रेस शब्द को हटा लिया है , वहीं उन्होंने एक लाइन का ट्वीट किया है । उन्होंने अपने इस ट्वीट में लिखा कि सत्य को परेशान तो किया जा सकता है लेकिन हराया नहीं जा सकता ।
सत्य को परेशान किया जा सकता है पराजित नहीं।
— Sachin Pilot (@SachinPilot)
सत्य को परेशान किया जा सकता है पराजित नहीं।
बता दें कि कांग्रेस ने मंगलवार को सचिन पायलट समेत राजस्थान मंत्रीमंडल से तीन नेताओं को उनके पद से हटा दिया है । इस पूरे मुद्दे पर कांग्रेस ने सचिन पायलट को उनके पद से मुक्त करते हुए कहा कि वह भाजपा की साजिश का हिस्सा बने हुए हैं । उधर , सचिन पायलट और उनके समर्थकों ने साफ कर दिया है कि उन्हें किसी भी सूरत में अशोक गहलोत का नेतृत्व पसंद नहीं है ।
इस सबके बीच खबर है कि राजस्थान के उन इलाकों में हिंसा की आशंका बन गई है , जहां सचिन पायलट के समर्थक भारी मात्रा में हैं । इस सबके मद्देनजर राजस्थान के कुछ इलाकों में भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात किया गया है ।
0 Comments